रसीले आम बाल कविता | डॉ. शकुंतला कालरा | बालमन की इन्द्रधनुषी कविताएँ

Dr. Mulla Adam Ali
0

“Juicy Mangoes” is a delightful children’s poem by Dr. Shakuntala Kalra from her collection Baalman Ki Indradhanushi Kavitayen. The poem celebrates the delicious varieties, vibrant colors, and sweet flavors of mangoes, bringing the joy of nature to young readers.

Juicy Mangoes Hindi Poem

डॉ. शकुंतला कालरा की बाल कविता रसीले आम

आम फलों का राजा है, जिसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। डॉ. शकुंतला कालरा की बाल कविता ‘रसीले आम’, उनके बाल कविता-संग्रह ‘बालमन की इन्द्रधनुषी कविताएँ’ से ली गई है। इस कविता में आम की विभिन्न किस्मों, रंगों, आकारों और स्वादों का सुंदर वर्णन है। सरल, सरस और लयात्मक शब्दों में रची गई यह कविता बच्चों को आमों की रंग-बिरंगी दुनिया से परिचित कराती है और प्रकृति की सुंदरता का आनंद देती है।

बालमन की इन्द्रधनुषी कविताएँ

रसीले आम


दादा जी का आम-बगीचा,

ऊँचे-ऊँचे पेड़ खड़े।

तरह-तरह के आम लगे हैं,

डाली-डाली भरे-भरे ।


सब पत्तों का रंग हरा है,

शोभा फिर भी न्यारी है।

कुदरत की सब लीला देखो,

कितनी प्यारी-प्यारी है।


आम तोड़ कर खााए चुनमुन,

स्वाद बड़ा मन भाया है।

कोई लंगड़ा कोई चौसा,

सब ने रस छलकाया है।


तोतापरी, दसहरी, नीलम,

चाहे आम सरौली है।

अलफांसो, बादाम, सिंदूरी,

सबने मिसरी घोली है।


रूप-रंग भी एक नहीं है,

लम्बा कोई छोटा है।

पीला, हरा, लाल-सिंदूरी,

गोल-गोल या मोटा है।


कितने अद्भुत आम रसीले,

सबके मन को भाते हैं।

बच्चे, बूढ़े, युवक-युवतियाँ,

सभी चाव से खाते हैं।


- डॉ. शकुंतला कालरा

निष्कर्ष: ‘रसीले आम’ एक सरस, रोचक और बालमन को आनंदित करने वाली कविता है। आम की विविध किस्मों और प्राकृतिक सौंदर्य का चित्रण करती यह कविता बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम जगाती है और अपनी मधुर लय से पाठकों का मन मोह लेती है।

ये भी पढ़ें; बच्चों को समानता और सद्भाव का संदेश देती बाल कविता : सूरज काका

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top