Raksha Bandhan 2023: जानिए क्या है रक्षाबंधन का इतिहास

Dr. Mulla Adam Ali
0

History of Rakhi : The traditional festival of 'Raksha Bandhan'

Raksha Bandhan 2023: जानिए क्या है रक्षाबंधन का इतिहास

Raksha Bandhan 2023: भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) आने वाला है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के इतिहास के बारे में और बताते है कि पहली बार राखी (rakhi) किसने किसको बांधी थी।

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) प्रतिवर्ष श्रावण (सावन) मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई के मस्तक पर टीका लगाकर कलाई पर राखी (rakhi) बांधती है और भगवान से भाई के समृद्ध जीवन की कामना करती है और भगवान से अपने भाईयों की तरक्की की प्रार्थना करती है। भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है। इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त (Raksha Bandhan - 2023) को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा भी लग रहा है, जिसे राखी बांधने के लिए उचित समय नहीं माना जाता है.

हिंदू पंचाग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:20 से लेकर रात 7:30 बजे तक का है। इस शुभ मुहूर्त में आप अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर कलाई पर राखी बांध सकते हैं। रक्षाबंधन को लेकर कई हिंदू कहानियाँ प्रचलित हैं। आईए बतातें हैं कि पुराणों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के इतिहास को लेकर क्या कहा गया है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की शुरुआत महाभारत (Mahabharat) से जुड़ी हुई है। महाभारत के युद्ध के दौरान सुदर्शन चक्र से भगवान कृष्ण की उंगली पर चोट लग गई थी, जिससे खुन बह रहा था। द्रौपदी ने कृष्ण की रक्षा के लिए उनके अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़ दिया और खून बहने से रोकने के लिए उसपर बांध दिया। उस दिन से यह कपड़े का टुकड़ा पवित्र धागे की निशानी बन गई हैं।

इस घटना के बाद भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी से जीवन भर उनकी रक्षा का वादा किया। इसके बाद भगवान कृष्ण ने चीर हरण के समय दौपदी की रक्षा कर अपना वादा भी पूरा किया। इस घटना के बाद से ही रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर 'तिलक' लगाती हैं और कलाई पर धागा या राखी बांधती हैं। यह पर्व भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है।

(नोट: यहां पर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है)

आप सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

FAQ;

Q : रक्षाबंधन के दिन भाई क्या संकल्प लेता है?

Ans : भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है।

Q : रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्यौहार कब मनाया जाता है ?

Ans : रक्षाबंधन प्रतिवर्ष श्रावण (सावन) मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

Q : 2023 में रक्षाबंधन कब है?

Ans : 30 अगस्त 2023 (Wednesday)

Q : इस रक्षाबंधन पर राखी बंधने का शुभ मुहूर्त कितने बजे का है ?

Ans : सुबह 6:20 से रात 7:30 बजे तक।

Q : कैसे मनाते हैं रक्षाबंधन का त्यौहार?

Ans : बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर टीका लगाकर कलाई पर राखी बांधती है.

Q : रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का इतिहास कितने वर्ष पुराना है ?

Ans : इसके पीछे कई पौराणिक कथाएं है, इसलिए कहना मुश्किल है कि रक्षाबंधन किस वर्ष से शुरू हुआ।

Raksha Bandhan Quotes in Hindi 

Raksha Bandhan Shayari in Hindi 


Raksha Bandhan Poster Image 


Raksha Bandhan Wishes in Hindi 


Raksha Bandhan Quotes in English 

ये भी पढ़ें;

पिता पर सर्वश्रेष्ठ कविता : पिता भी तो माँ हैं

MAA par Kavita : माँ पर सर्वश्रेष्ठ कविता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिला समाज की असली शिल्पकार होती है

Why we celebrate Raksha Bandhan history?, When was Raksha Bandhan first started?, Raksha Bandhan 2023: Date, history, significance, celebrations, Raksha Bandhan History Hindi, Who started rakhi?, When was Raksha Bandhan first started?, रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है इन हिंदी, रक्षा बंधन पर कविता, रक्षा बंधन कब से शुरू हुआ?, रक्षा बंधन डेट 2023, रक्षा बंधन 2023, रक्षा बंधन कब है 2023 में।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top