अटल जी को श्रद्धांजलि : एक बिंदु परिपूर्ण सिंधु - Atal Bihari Vajpayee

Dr. Mulla Adam Ali
0
A tribute to the statesman : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि विशेष

अटल जी को श्रद्धांजलि

एक बिंदु परिपूर्ण सिंधु

- क्रांति (येवतीकर) कनाटे

पहनाकर तुमको चन्दन हार,

काल से लो हम गए हार।

अटल थे तुम, रहे अटल आजीवन,

माँ भारती को समर्पित सुमन।

घर-ग्वालियर छोड़ा और हुए प्रचारक,

‘पाञ्चजन्य’ से शंखनाद किया अविरल।

हिंदू तन-मन हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय,

तुमने गाया तो गूँज उठे अवनि-अंबर,

तुमने गाया तो झूम उठे अवनि-अंबर।

राष्ट्रसंघ में हिन्दी से सबको नमित किया,

पोखरण के शंखनाद से दुनिया को चकित किया।

कारगिल की जीत हमारी सेना का शौर्य-पराक्रम था,

घर-आँगन शहीदों के शव पहुँचाए भाव तुम्हारा अनुपम था।

एक-एक शब्द का तुमने अर्थ समझाया,

मौन भी मुखर होता है बतलाया।

दल और देश पर नहीं तुमने दिलों पर राज किया,

और फिर ‘इदं न मम’ कहकर सब-कुछ छोड़ दिया।

भारत माँ का पुण्य फला तुम जैसा पुत्र मिला,

विश्वास तुम्हारा दलदल में कमल खिला,

विश्वास तुम्हारा पग-पग पर कमल खिला।

एक बिंदु परिपूर्ण सिंधु थे तुम,

तन-मन जीवन वार दिया,

समाज की थाती थे, समाज सेवक बने,

समष्टि के लिए व्यष्टि का बलिदान किया।

भारी मन है, आँखेँ नम है, तब भी है संकल्प हमारा,

‘इंडिया’ से ‘भारत’ का होगा पूरा स्वप्न तुम्हारा।

कोटि-कोटि जन तुमको नमन करते हैं,

स्मृतिशेष नहीं, कृतिशेष भी हो, हम वंदन करते हैं,

हम वंदन करते हैं.......

kranti kanate ji
क्रांति कनाटे

कवयित्री, अनुवादक
पूर्व संपादक
krantibrd@rediffmail.com

ये भी पढ़ें;

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष : Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2021 के पुरस्कार-सम्मान घोषित, लेखिका क्रांति कनाटे को सौहार्द सम्मान

16 August :  Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary 

best of atal bihari vajpayee thoughts

famous quotes by former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee : Inspirational Quotes - अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन

Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Quotes

atal bihari vajpayee quotes in hindi

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi 

अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार 

best of atal bihari vajpayee thoughts

Atal Bihari Vajpayee Quotes in English

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक विचार 

atal bihari vajpayee quotes in hindi

Atal Bihari Vajpayee Inspirational Quotes 

अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल सुविचार

atal bihari vajpayee quotes in hindi

Meaningful Quotes by Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल कथन

best of atal bihari vajpayee thoughts

Atal Bihari Vajpayee Quotes, Status, and Thoughts

अटल बिहारी वाजपेयी के सर्वश्रेष्ठ सुविचार 

atal bihari vajpayee quotes in hindi

अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्रांति कनाटे जी की ये कविता और अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन। 16 अगस्त 2026 अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर विशेष कविता। Poem on 16th August 2026 Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top