बाल कविता : चंदा मामा की शादी - Chanda Mama Ki Shadi Poem in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Chanda Mama Ki Shadi Bal Kavita by Nidhi Mansingh

Chanda Mama Ki Shadi Bal Kavita

चांद के विषय पर हिन्दी बाल कविता : बच्चों के लिए चांद की शादी विषय पर बेहतरीन हिंदी बाल कविता "चंदा मामा की शादी", हिन्दी कविता चांद पर बाल कविताएं। Chanda Mama Ki Shadi Poem in Hindi, Bal Kavita Chanda Mama, Chanda Mama's wedding Poem for Children's, Hindi Children's Poetry..

बाल कविता

चंदा मामा की शादी


चुन्नु - मुन्नू आया बुलावा

चंदा मामा के घर है जाना।

चंदा मामा की शादी है

जमकर खूब मिठाई खाना।

चंदा मामा ने सूट सिलवाया

तारें बनकर आये बाराती।

ढोल बजे शहनाई बजे

जमकर नाचे सारे साथी।

लाल सूट में सजे - धजे

सूरज चाचा क्या खूब लगे?

ऐठे जब वो गुस्सा होकर

फैली गर्मी सब दूर भागे।

चांदनी मामी सजकर आई

कितनी सुंदर लगती है भाई?

सुन ओ! प्यारे चंदा मामा

माला पहनाओं, छोड़ो शर्माना

चुन्नु - मुन्नू आया बुलावा

चंदा मामा के घर है जाना।


- निधि 'मानसिंह'

कैथल, हरियाणा

ये भी पढ़ें; चांद की बारात : बच्चों के लिए रचना - Chand Ki Barat Kids Poems

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top