ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी साहित्यकार विजेताओं की सूची : Jnanpith Award List

Dr. Mulla Adam Ali
0

हिंदी भाषा में 11 साहित्यकारों को अबतक 10 ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिए जानेवाला सबसे पुराना और सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार है। आज इस आर्टिकल में हिन्दी में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करनेवाले साहित्यकार कौन है, किस वर्ष में यह पुरस्कार मिला है विस्तार पूर्वक जानेंगे।

Jnanpith Award Winner List in Hindi

Jnanpith Award Winner List in Hindi

Table of Contents;

  • Bharatiya Jnanpith Awards
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार क्या है का इतिहास
  • हिन्दी में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार मुख्य प्रश्नोत्तरी

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी साहित्यकार

ज्ञानपीठ पुरस्कार क्या है :

• भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के के लिए प्रदान किए जानेवाला भारत का सबसे पुराना और सर्वोच्च पुरस्कार है।  श्री साहू शांति प्रसाद जैन भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक के 50 वें जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने 1961 में ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की। मलयालम के लेखक जी. शंकर कुरूप को प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मिला।

• इस पुरस्कार के अंर्तगत भारतीय ज्ञानपीठ न्यास ने भारत के संविधान में सम्मिलित 22 भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट रचना करनवाले लेखकों को यह सम्मान दिया जाता है। शुरुआत में अंग्रेजी भाषा को इस सम्मान में सम्मिलित नहीं किया था।

जरूर पढ़े; Jnanpith Award List : ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची - Gyanpeeth

• ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता को वाग्देवी की कांस्य की प्रतिमा, प्रशस्तिपत्र और धनराशि दी जाती है, पहले धनराशि 1965 में एक लाख रुपए थी, साल 2005 में इस राशि को 7 लाख कर दिया गया। साल 2012 में 7 लाख से धनराशि को बढ़ाकर 11 लाख कर दिया गया है।

हिन्दी में ज्ञानपीठ :

अबतक हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए 11 साहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है, साल 2009 में संयुक्त रूप से ज्ञानपीठ पुरस्कार अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल को मिला है। अबतक हिन्दी में 10 ज्ञानपीठ पुरस्कार मिल चुके है। ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता हिन्दी तालिका में जानकारी दी गई है, पढ़े और शेयर करें।

Gyanpith Puraskar : ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची :

वर्ष कृति लेखक
1968 चिदंबरा सुमित्रानंदन पंत
1972 उर्वशी रामधारी सिंह ‘दिनकर'
1978 कितनी नावों में कितनी बार अज्ञेय
1982 यामा महादेवी वर्मा
1992 साहित्यिक सेवाओं के लिए नरेश मेहता
1999 साहित्यिक सेवाओं के लिए निर्मल वर्मा
2005 साहित्यिक सेवाओं के लिए कुँवर नारायण
2009 साहित्यिक सेवाओं के लिए अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल (संयुक्त रूप से)
2013 साहित्यिक सेवाओं के लिए केदारनाथ सिंह
2017 साहित्यिक सेवाओं के लिए कृष्णा सोबती
- - -

JNANPITH AWARDS : हिन्दी ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रश्नोत्तरी

JNANPITH AWARDS FAQ

FAQ;

1. हिन्दी में पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कौन है?

जवाब. हिन्दी में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करनेवाले प्रथम हिन्दी लेखक सुमित्रानंदन पंत जी है, उनकी काव्यरचना चिदंबरा के लिए 1968 में हिंदी विषय के लिए प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया।

2. दूसरा ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी में पानेवाले साहित्यकार कौन है?

जवाब. उर्वशी कृति के लिए डॉ. रामधारी सिंह दिनकर को 1972 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया, हिन्दी के दूसरे कवि है दिनकर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करनेवाले।

3. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करनेवाली प्रथम हिन्दी महिला साहित्यकार?

जवाब. रचना 'यामा' के लिए 1982 में महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया। आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा हिन्दी में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करनेवाली पहली महिला साहित्यकार है।

4. अज्ञेय को ज्ञानपीठ पुरस्कार कब मिला?

जवाब. कितनी नावों में कितनी बार रचना के लिए 1978 में सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

5. 1992 में ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी विजेता कौन है?

जवाब. 1992 में साहित्यिक सेवाओं के लिए नरेश मेहता को ज्ञानपीठ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

6. निर्मल वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार कब मिला?

जवाब. 1999 में निर्मल वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, 'रात का रिपोर्टर', 'एक चिथड़ा सुख', 'लाल टीन की छत' और 'वे दिन' उनके बहुचर्चित उपन्यास हैं।

7. 42वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी विजेता कौन है?

जवाब. साहित्यिक सेवाओं के लिए 2005 में 42वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कुँवर नारायण जी को मिला है।

8. ज्ञानपीठ पुरस्कार 2009 विजेता कौन है?

जवाब. साहित्य में विशेष योगदान के लिए संयुक्त रूप से ज्ञानपीठ पुरस्कार अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल को 2009 में दिया गया है।

9. केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार कब मिला?

जवाब. साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2013 में केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। केदारनाथ सिंह जी के 'जमीन पक रही है', 'यहां से देखो', 'बाघ', 'अकाल में सारस' आदि कई कविता-संग्रह है।

10. कृष्णा सोबती को ज्ञानपीठ पुरस्कार कब मिला?

जवाब. साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 53वें ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी की लेखिका कृष्णा सोबती को 2017 में दिया गया। साहित्य के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करनेवाली दूसरी हिन्दी महिला साहित्यकार कृष्णा सोबती जी है।

ये भी पढ़ें; साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं की सूची : Bal Sahitya Puraskar List

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top