Poem on Chacha Nehru in Hindi : 14 November Poem on Children's Day 2026
जवाहरलाल नेहरू पर बाल कविता बच्चों के प्यारे चाचा : 14 नवंबर बाल दिवस पर कविता : 14 नवंबर पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था, पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर भारत में बाल दिवस मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और वे अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाते थे। बच्चे प्यार से नेहरू जी को चाचा कहकर बुलाते थे और नेहरू जी मानना है कि आज के बच्चे ही कल के नागरिक है और देश का भविष्य बच्चों पर निर्भर है। बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है कि बच्चों के अधिकारों और शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ 'चाचा नेहरू' की याद के लिए मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जन्मदिन पर विशेष कविता, बाल दिवस पर कविता, चाचा नेहरू जयंती पर कविता, बच्चों के प्यारे चाचा हिंदी कविता। Pandit Jawaharlal Nehru Birthday, 14 November Chacha Nehru Jayanti, Poem on Nehru Jayanti 2026, Poem on Pandit Jawaharlal Nehru, Poem on Children's Day 2025, Happy Children's Day 14 November Bal Diwas Kavita in Hindi, Bal Kavita in Hindi...
Poem on Chacha Nehru in Hindi
बच्चों के प्यारे चाचा
चाचा नेहरू को दुनिया में
हर बच्चा था भाता।
इसलिए जन्मदिन चाचा का
बाल दिवस है कहलाता।
******************
इस दिन खुश होकर हर बच्चा
है गीत खुशी के गाता।
प्यारे चाचा के चरणों में
श्रृद्धा भरे फूल चढ़ाता।
******************
चाचा की मुस्कान के संग
देखो! हर बच्चा मुस्काता।
भारत माँ का लाल वो
सबको प्रेम का पाठ सिखलाता
*******************
हंसी-खुशी मस्ती मे भरकर
हर बच्चा ये दिन है मनाता।
इसलिए जन्मदिन चाचा का
बाल दिवस है कहलाता।
- निधि "मानसिंह"
कैथल, हरियाणा
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें; Bal Diwas 2026 : बाल दिवस पर विशेष बाल कहानी और बाल कविता


