Brand Ambassador Poem in Hindi
Kavita on Brand Ambassador
हिन्दी कविता ब्रांड एंबेसडर : ब्रांड एंबेसडर कविता, हिंदी कविता ब्रांड एंबेसडर, हिन्दी कविता कोश, हिंदी कविता संग्रह। Brand Ambassador Hindi Poem, Poem on Brand Ambassador, Brand Ambassador Kavita in Hindi...
ब्रांड एंबेसडर
कल जिसे आपने देखा था
भूख से तड़पते
और जिसे नहीं मिल पाया था
पीने को पानी,
आज वही आपसे कह रहा है
फलां कंपनी की शराब पिओ।
कल जो तन ढंकने के लिए
कर रहा था मिन्नतें
वही कर रहा है-कपड़े हों तो ऐसे।
जिसका वक्त गुज़र ही नहीं पाता था
तमाम कोशिशों के बावजूद,
अब वही अपने हाथों में
कीमती घड़ी बांधे कह रहा है-
इसके बिना क्या जीना।
कल जिसे गहनों की परिभाषा
नहीं आती थी,
आज वही कह रहा है-
हीरा है सदा के लिए।
दरअसल कल जिसे आपने देखा
वह अभिनेता था,
जो कर रहा था आपसे छल,
आज आप जिससे मुखातिब हैं
वह है-ब्रॉण्ड एंबेसडर,
जो छल रहा है आपको।
- आशीष दशोत्तर
ये भी पढ़ें; अनमोल जीवन : Hindi Inspirational Poem - Anmol Jivan Kavita


