Poem on World Hindi Diwas : Hindi Se Hindustan
Vishwa Hindi Divas Par Kavita : अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी 2026 पर विशेष कविता "हिन्दी से हिन्दुस्तान", विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कविताएं। हिंदी कविता हिंदी दिवस पर विशेष हिंदी कविताएं। निधि मानसिंह की कविता हिन्दी दिवस पर, Poem on Hindi Day, Hindi Divas Poetry, Hindi Se Hindustan, International Hindi Day, Hindi Diwas Kavita 2026, Nidhi Mansingh Ki Kavitayen, Kavita Kosh...
Hindi Diwas Par Kavita
हिन्दी से हिन्दुस्तान
सबको मानवता की सीख सिखाता
इसके कण - कण मे भगवान है।
धर्म शास्त्र का पालन करता
संतो का अदभुत ज्ञान है।
संस्कृत से बनी संस्कृति हमारी
हिन्दी से बना हिन्दुस्तान है।
तुलसी, कबीर, सूरदास जैसे
देखो, कवि यहाँ महान है।
बिहारी, केशव, भूषण सबने
हिन्दी का किया गुणगान है।
अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी की
विश्व में एक पहचान है।
जन - जन की भाषा हिंदी
सबका गौरव और अभिमान है।
सभ्यता की ओर मोड़ती हिंदी
भारतवर्ष का सम्मान है।
विभिन्न प्रांत है विभिन्न भाषाएं
पर, हिंदी मे ही गाते राष्ट्रीय गान है।
सबकी एकता के बल पर ही
होता भारत का निर्माण है।
दुनिया में बतलाओ सबको
हिन्दी से हमारी शान है।
संस्कृत से बनी संस्कृति हमारी
हिन्दी से बना हिन्दुस्तान है ।
- निधि "मानसिंह"
कैथल, हरियाणा
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें; विश्व हिंदी दिवस पर विशेष कविता : राष्ट्रभाषा


