Niru Singh’s new children’s storybook Bander Ki Baraat is now available!
This engaging, entertaining, and educational storybook features a collection of delightful tales for young readers. Full of imagination and values, the stories bring joy while inspiring thoughtful learning. Bander Ki Baraat is a must-read for children who love fun and meaningful stories.
Bandar Ki Baraat : Hindi Children's Stories
अपनी बात
बच्चे अपनी कल्पना में जो दुनिया रच देते हैं उसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। अपने शिक्षण क्षेत्र में कुछ वर्ष छात्रावास में भी रहने का मौका मिला कल्पना को कहानी में बुनने का अवसर ढूंँढ निकाला। छात्रावास के बच्चों के विचारों से प्रभावित हो उसे कहानी रूप देने का सफ़र जो शुरू हुआ तो कहाँ रुकना था। पहले विद्यालय के मंच के लिए छोटे मोटे नाटक लिख लिया करती थी फिर कोविड के उत्पीड़न ने हमें घरों में कैद कर दिया पर विचार और कलम दोनो पूरी तरह आजाद थें। उस वक्त जम के कहानियाँ पढ़ी और कुछ लिखा भी। पढ़ा कहीं जाया नहीं जाता, कहीं ना कहीं काम आ ही जाता हैं।
मेरी पहली एकल पुस्तक “चाँद मेरा दोस्त” प्रकृति और जीव जंतुओं के इर्द गिर्द हैं। “बंदर की बारात” में भी जीवों का मानविकरण कर के देखा गया हैं। जो बच्चों को बहुत पसंद आएगी। बच्चे मोबाइल कई दुनिया मैं पुस्तक पढ़ना छोड़ ही चुके हैं इसलिए रोचक कहानियों की जरूरत है क्योंकि बच्चे जितना पढेगे उतना लिखेंगे। यह पुस्तक मैं अपने माता - पिता, दीक्षा, विनित, आयुष और अद्विक को समर्पित करना चाहती हूँ।
- नीरू सिंह
Bandar Ki Baraat (Hindi Children's Stories) by Niru Singh
पुस्तक : बंदर की बारात
लेखिका : नीरू सिंह
विधा :हिन्दी बाल कहानियां
प्रथम संस्करण : मई, 2025
मूल्य :एक सौ पचास रुपये मात्र
ISBN: 978-81-984850-3-8
प्रकाशक : सम्पर्क प्रकाशन, 10/22 आर.एच.बी. कॉलोनी, हनुमानगढ़ संगम-335512, राजस्थान
मुद्रक : टोरियन पब्लिकेशन्स, दिल्ली
अपनी कॉपी मंगवाने के लिए अभी संपर्क करें; 9748263860, 8619328456
बाल मनोविज्ञान के अनुरूप सरल, सहज और सशक्त बाल कहानी संग्रह है- 'बंदर की बारात'
साहित्य की सबसे लोकप्रिय विधा है- कहानी। कहानी चाहे बच्चों की हो या बड़ों की। कहानी को प्रत्येक पाठक पसंद करता है। कहानी का मुख्य तत्त्व होता है- कथानक। कहानी में घटनाओं का क्रम है, जो कहानी का आगे बढ़ाता है और इसे एक दिशा देता है। एक आकर्षक कथानक पाठक को कहानी में बाँधे रखता है। उनकी रुचि जगता है और उन्हें जानने के लिए प्रेरित करता है कि आगे क्या होगा। कथानक पाठक को यह बताता है कि क्या हो रहा है, आपके पात्र किन समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं और वे किस प्रकार समस्याओं को हल करते हैं। कथानक में किसी घटना या जीवन शैली की चर्चा होती है, जिसे रचनाकार अपनी शैली और अंदाज़ में अभिव्यक्ति देता है। हम यह भी कह सकते हैं कि किसी कहानी के लिए एक मज़बूत और सम्मोहक कथानक बहुत ही जरूरी है। तभी पाठक कहानी से जुड़ता है।
ऊर्जावान युवा बाल कथाकार नीरू सिंह के बाल कहानी संग्रह 'बंदर की बारात' को भूमिका के बहाने प्रथम पाठक के रूप में पढ़ने का मौका मिला। संग्रह में कुल 11 बाल कहानियाँ हैं, जो सभी बाल मनोविज्ञान के अनुरूप सृजित की गई हैं।
गुड टच और बैड टच का जीवंत और सशक्त संदेश देती बाल कहानी 'बैड अंकल' हो या ब्याह-शादी की जीवंत प्रस्तुति देती पुस्तक की शीर्षक बाल कहानी 'बंदर की बारात'। इसी तरह जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना जगाती बाल कहानी 'घुँघरू' हो या 'चिड़िया रूठ गई' या फिर सहयोग प्रवृत्ति को बढ़ावा देती बाल कहानी 'अख़बार वाला' हो या मेहनत की शिक्षा देती बाल कहानी 'आलसी चींटी'।
शानदार कथानक के रूप में प्रस्तुत इस संग्रह की सभी बाल कहानियाँ बच्चे और बड़े सभी बहुत ही चाव के साथ पढ़ेंगे और इनसे शिक्षा ग्रहण करेंगे। इन बाल कहानियों की एक ख़ास विशेषता यह भी है कि ये सभी बाल कहानियाँ झरने की तरह निरंतर कल-कल बहती हैं। संग्रह की कोई भी कहानी पढ़ते समय पाठक के सामने एक फ़िल्म की तरह दृश्य उभरते हैं, जिसे इन बाल कहानियों की सफलता कहा जा सकता है।
बाल कहानियों के अनुरूप बनाए गए चित्रकार मस्तान सिंह के सभी चित्र कहानियों की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं, वहीं केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से राजस्थानी युवा कवि के रूप में पुरस्कृत दुष्यन्त जोशी द्वारा बनाया गया पुस्तक का शानदार आवरण बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल कहा जा सकता है। बाल कहानियों की प्रूफ़ रीडिंग भी इतनी बारिकी से की गई है कि पूरा संग्रह त्रुटिरहित बन पड़ा है, जो बच्चों के लिए जरूरी भी है।
हिन्दी बाल कहानी जगत में यह संग्रह 'बंदर की बारात' 'मील का पत्थर' साबित होगा। सरल, सहज, सशक्त और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए मेरी शुभकामनाएँ और हार्दिक बधाई ।
- दीनदयाल शर्मा
बाल साहित्य मनीषी, संस्थापक एवं साहित्य संपादक,टाबर टोली, हनुमानगढ़ जं.- 335512, राजस्थान
ये भी पढ़ें; NEW BOOK RELEASE : बच्चों के लिए चाँद मेरा दोस्त पुस्तक का विमोचन