दोस्ती की सीख: कैसे गलतफहमी ने 40 साल की दोस्ती तोड़ दी

Dr. Mulla Adam Ali
0

Dr. Rani, also known as “Preetam,” presents a touching story of friendship that highlights trust, misunderstanding, and emotional bonds. It shows how even the strongest relationships can weaken when communication fades and doubts take over.

True Friendship Story: Trust vs Misunderstanding

true friendship story in hindi

डॉ. रानी उर्फ 'प्रीतम' की कहानी “दोस्ती” केवल दो मित्रों की कथा नहीं है, बल्कि विश्वास, गलतफहमी और रिश्तों की गहराई को उजागर करने वाली एक संवेदनशील रचना है। यह कहानी बताती है कि सच्ची दोस्ती की नींव विश्वास पर टिकी होती है, और जब संवाद टूटता है तो सबसे मजबूत रिश्ता भी बिखर सकता है।

दो दोस्तों की भावनात्मक कहानी और सीख

दोस्ती

एक गांव में धनसुख एवं मनसुख नामक दो किसान रहते थे। धनसुख एक संपन्न किसान था, उसके पास कई एकड़ जमीन थीं पर मनसुख की आमदनी इतनी भी नहीं थी कि वह अपने परिवार का गुजारा अच्छे से कर पाये। लेकिन उन दोनों में गहरी दोस्ती थी। कोई भी कार्य वे एक-दूसरे की सलाह लिए बगैर नहीं करते थे। जब भी उनके जीवन में विपत्ति आती थी तो हमेशा एक- दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनकी दोस्ती के चर्चे गांव में इतनी ज्यादा थी कि लोग उनकी दोस्ती की मिसाल दिया करते थे। कोई भी उन दोनों की दोस्ती में दरार नहीं पैदा कर पाया था। आसपास के गांव में भी उन दोनों की दोस्ती की किस्से मशहूर थे। एक दिन उनके गांव में बंजारों की एक टोली कुछ दिन ठहरने के लिए आई थी। धनसुख ने उन्हें अपने खेत में बने मकान में ठहराया और मनसुख को उनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी। बंजारों की टोली को भी दोनों किसानों के गहरी दोस्ती का पता चला। उन्होंने गांव वालों से शर्त लगाई कि वे उनकी 40 साल पुरानी दोस्ती में दरार पैदा कर सकते हैं। गांव वालों ने कहा, यदि उन्होंने ऐसा कर दिया तो तो जैसा वे कहेंगे, वो वैसा करेंगे। धनसुख और मनसुख ने बंजारों की टोली का तीन दिन तक खूब आतिथ्य किया और जब उनकी विदाई का समय आया तो उन्होंने धनसुख को पोटली में कुछ समान दिया और बोला कि वह मनसुख को इसके बारे में कुछ ना कहे। जबकि मनसुख के कान में कुछ बुदबुदाया और जाते हुए धनसुख को कहा गया कि जो उपाय मनसुख को बताया गया है, अगर वह उनका अनुसरण करे तो कुछ ही दिन में मनसुख, धनसुख से भी ज्यादा अमीर हो जाएगा। इतना कह बंजारों की टोली ने गांव से विदा ली। इधर धनसुख और मनसुख के मन में एक-दूसरे के प्रति अविश्वास पैदा होने लगा। मनसुख यह सोच बेचैन हो रहा था कि उसने इतने तन-मन से बंजारों की टोली का आतिथ्य किया लेकिन जाते हुए उन्होंने भेंट धनसुख को दिया जो कि पहले से ही समृद्ध है। जबकि धनसुख के मन में यह बेचैनी पैदा हो रही थी कि आखिर बंजारों की टोली ने मनसुख को ऐसा क्या कहा कि वह कुछ ही दिन में समृद्ध और अमीर हो जाएगा। इस घटना को घटित हुए 10 दिन बीत चुके थे लेकिन उन दोनों के बीच किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई। धीरे-धीरे उन दोनों दोस्तों में इतनी दूरी आ गई कि वो एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे।

गांव वाले यह देखकर अचंभित थे, क्यूंकि जिनकी दोस्ती की मिसाल वे देते थे, वो 40 साल की दोस्ती कैसे बंजारों की एक चाल ने तोड़ दी थी। गांव वालों ने निर्णय लिया कि वे उन्हें सारी बात बताएंगे, कैसे बंजारों की टोली ने उनके बीच गलतफहमी पैदा की और उसमें वे सफल भी हो हुए। वास्तव में न तो धनसुख को उन्होंने कोई कीमती भेंट दी थी और न ही मनसुख को अमीर बनने का कोई उपाय अथवा सुझाव दिया था बल्कि मनसुख को यह बताया था कि धनसुख ने उन्हें मनसुख को कोई भी तोहफा देने से मना किया है। जबकि धनसुख ने ऐसी कोई बात नहीं कही थी। लेकिन गाँव वालों और बंजारों की टोली के द्वारा उत्पन्न किए गए गलतफहमी से दोनों दोस्तों की 40 साल की दोस्ती पल भर में टूट गई।

इसलिए इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि रिश्ते भरोसे पर टिके होते हैं, और एक छोटी सी गलतफहमी भी उन्हें तोड़ सकती है।

किसी की बातों में आने से पहले सच्चाई जानना और सीधे संवाद करना ही रिश्तों को मजबूत बनाता है।

- डॉ. रानी उर्फ 'प्रीतम'

निष्कर्ष; इस कहानी का निष्कर्ष यही है कि सच्ची दोस्ती विश्वास और खुले संवाद पर टिकी होती है। छोटी-सी गलतफहमी भी रिश्तों को तोड़ सकती है, इसलिए किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले सच जानना और सीधे बातचीत करना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें; पृथ्वी को बुखार: बच्चों के लिए पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक बाल कहानी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top