विश्व कविता दिवस : 21 मार्च, 2025
विश्व कविता दिवस का इतिहास
प्रति वर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) मनाया जाता है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने 21 March को विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999 में की थी। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने हर वर्ष 21 मार्च को कवियों और उनकी कविता की खुद से लेकर प्रकृति और ईश्वर आदि तक के भावों को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया। विश्व कविता दिवस (World Poetry Day 2026) के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी (Sahitya Academy) के द्वारा हर साल विश्व कविता उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है।
विश्व कविता दिवस 2026 का उद्देश्य
विश्व कविता दिवस (World Poetry Day 2026) मनाने का मुख्य उद्धेश्य कविताओं का प्रचार- प्रसार करना है। इस दिन के माध्यम से नए लेखकों एवं प्रकाशकों को प्रोत्साहित किया जाता है। कविताओं के लेखन और पठन दोनों का ही संतुलन बना रहे इसलिए भी इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। कविताओं का भूत बहुत स्वर्णिम रहा है और वर्तमान और भविष्य भी इसी ओर जाए इसलिए भी विश्वभर में विभिन्न देशों में इस दिन को गर्व के साथ मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें;
✓ जानिए विश्व कविता दिवस का महत्व और इतिहास
✓ जानिए विश्व गौरैया दिवस का उद्देश्य, इतिहास और महत्व
✓ World Water Day 2026: विश्व जल दिवस पर विशेष - बिन पानी सब सून!

