World Water Day 2024: विश्व जल दिवस पर विशेष - बिन पानी सब सून!

Dr. Mulla Adam Ali
0

💧 World Water Day 💧

बिन पानी सब सून.!

जो दिव्य जल आकाश से वर्षा द्वारा प्राप्त होता है, जो खोदकर कुओं, जलाशयों से निकाला जाता और जो नदियों में प्रवाहित होकर पवित्रता बिखेरते हुए समुद्र की ओर प्रस्थान करता है, हम उस दिव्य,पवित्र जल को प्रणाम कर अपनी जीवनरक्षा की प्रार्थना करते हैं। (ऋग्वेद)

जिन देवी-देवताओं को हमने कभी देखा नहीं हैं, उनके मंदिरों और उनकी स्तुतियों ने हमारे जीवन का बड़ा हिस्सा घेर रखा है। जो जीवित देवी-देवता हमारी आंखों के आगे हैं, यदि हमने उनकी भी इतनी ही चिंता की होती तो यह दुनिया आज स्वर्ग से भी सुन्दर होती। हमारे वास्तविक देवी-देवताओं में ऊपर सूरज, नीचे धरती तथा जल और बीच में हवा है। यही चार प्रामाणिक देवी-देवता हैं जो सृष्टि की रचना भी करते हैं और पालन भी। इनके बगैर कोई भी जीवन संभव नहीं। सूरज हमारे नियंत्रण में नहीं। उसकी अपनी गति है जिस पर हम सब आश्रित है। धरती हमारी देखभाल की मोहताज़ नहीं। वह हमारी गंदगी भी अपने सीने में छुपाकर हम पर हरियाली और सौंदर्य लुटाती रही है। बाकी दो देवता - हवा और जल ऐसे हैं जिन्हें हमारी देखभाल, सम्मान और संरक्षण की ज़रुरत है। आज विकास की अंधी दौड़ में जिस विशाल स्तर पर हम हवा और पानी को प्रदूषित करने में लगे हैं, उससे पृथ्वी के अस्तित्व पर ही संकट उपस्थित हो गया है। हमारे अनाचार के कारण हमारी नदियां जहरीली भी हो रही है और सिकुड़ भी रही हैं। तालाब और जलाशय मर रहे हैं। धरती के भीतर पानी का स्तर गिर रहा है। भविष्य के जल संकट की आहटें साफ़ सुनाई देने लगी हैं। यदि समय रहते हम नहीं जगे तो विनाश दूर नहीं। कहा भी जा रहा है कि अब अगला विश्वयुद्ध भूमि या सत्ता के लिए नहीं, जल के लिए लड़ा जाएगा। 

आज 'विश्व जल दिवस' है। आज के दिन हम सबको बधाई या शुभकामनाओं की नहीं, चेतावनी की ज़रुरत है !

जल संरक्षण हमारा दायित्व ही नहीं, कर्तव्य भी है। जल बचेगा तो जीवन बचेगा। आइए, 'विश्व जल दिवस' पर आज हम सभी जल रूपी जीवन को बचाने का संकल्प लें।

💧 जल है तो कल है 💧

ये भी पढ़ें;

विश्व कविता दिवस: 21 मार्च

World Meteorological Day 2023: जानिए विश्व मौसम विज्ञान दिवस का महत्व, इतिहास एवं इस वर्ष का थीम

World Sparrow Day 2023: जानिए विश्व गौरैया दिवस 2023 का उद्देश्य, इतिहास और महत्व

World Sparrow Day 2023 Special: कविता, कहानी, मुहावरा, फोटो टिप्पणी में साझा करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top