🇮🇳 तिरंगा 🇮🇳
शान आन अरु मान तिरंगा,
हम सब की है जान तिरंगा,
जन जन के मुख पर ले आए,
नव खुशियाँ नवगान तिरंगा।
शौर्य जीत संग्राम तिरंगा,
शांति दूत पैगाम तिरंगा,
हरियाली ऐश्वर्य बढ़ाए,
चक्र प्रगति अविराम तिरंगा।
देशभक्ति अरमान तिरंगा,
देश हद निगहबान तिरंगा,
शहीद लिपट तिरंगा आता,
रखे शहादत मान तिरंगा।
आजादी की तान तिरंगा,
वीरों का अभिमान तिरंगा,
लहर लहर लहराय गगन में,
भारत का सम्मान तिरंगा।
अशोक श्रीवास्तव 'कुमुद'
राजरूपपुर, प्रयागराज
ये भी पढ़ें;
✓ बच्चों के लिए रचना - आई बरखा - अशोक श्रीवास्तव कुमुद
✓ माँ पर सर्वश्रेष्ठ कविता : घर का 'ऑरा' - मंजु रुस्तगी
Even more from this blog
Dr. MULLA ADAM ALI
Dr. Mulla Adam Ali / डॉ. मुल्ला आदम अली
हिन्दी आलेख/ Hindi Articles
कविता कोश / Kavita Kosh
हिन्दी कहानी / Hindi Kahani
My YouTube Channel Video's