लोग पूरी तरह से हिंदी का उपयोग नहीं करेंगे, तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो सकता है यहीं हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य है की लोग तक इस बात को पहुंचाए ताकि वे हिंदी भाषा को पूरी तरह से अपनाए।
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि हिंदी दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। जबकि हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है।जब हिंदी न बोलने वाले लोग भी हिंदी को याद कर लेते हैं यही इस दिन का महत्व होता है। देश में हिंदी की अनदेखी और अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन को रोकने के लिए ही यह दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था और हिंदी को जनमानस की भाषा भी कहा था। कई साहित्यकारों ने भी इसको लेकर अथक प्रयास किए, लेकिन इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला। हालांकि इसे भारत की राजभाषा जरूर माना गया।
Hindi Diwas 2026 Poster Status
हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?
संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर, 1949 को स्वीकार किया था। बाद में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने इस एतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। हालांकि आधिकारिक रूप से 14 सितंबर 1953 को पहला हिंदी दिवस मनाया गया था।
हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बात से रूबरू कराना होता है कि तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो सकता है, जब तक वे पूरी तरह से हिंदी का उपयोग नहीं करेंगे। इसीलिए हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
क्या होता है हिंदी दिवस पर?
हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन भी किया जाता है। हिंदी से जुड़े कई पुरस्कार हैं, जिसमें राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (Rajbhasha Kirti Award) और राजभाषा गौरव पुरस्कार शामिल हैं। राजभाषा गौरव पुरस्कार (Rajbhasha Gourav Award) जहां लोगों को दिया जाता है, वहीं राजभाषा कीर्ति पुरस्कार किसी विभाग या समिति आदि को दिया जाता है।
Hindi Diwas 2026 : राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है जानिए इतिहास और महत्त्व
विश्व हिंदी दिवस 2026 : Hindi Diwas Whatsapp Status
Hindi Diwas 2026 Quotes in Hindi
Hindi Diwas 2026 Theme and Significance
Hindi Diwas 2026 quotes and wishes
Hindi Diwas 2026 Slogans : विश्व हिन्दी दिवस 2026
Vishw Hindi Diwas 2026 status wishes : हिन्दी डे










