हिंदी दिवस पर कविता : संस्कृत की मैं आत्मजा और हिंद की मैं लाडली

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Diwas par Kavita | Poem on Hindi Diwas | संस्कृत की मैं आत्मजा | Hindi Day Poem 2024


इस वीडियो में हिंदी दिवस 2024 के अवसर पर डॉ. मंजु रुस्तगी जी द्वारा "संस्कृत की मैं आत्मजा और हिंद की मैं लाडली" कविता का वाचन किया गया है।

संस्कृत की मैं आत्मजा और हिंद की मैं लाडली

संस्कृत की मैं आत्मजा और हिंद की मैं लाडली 

सुवास मैं सबके हृदय की, विश्वास की अधखिली कली 


भारतेंदु ने नव रूप दिया, परिष्कृत किया द्विवेदी ने रूमानियत का परिधान पहनाया प्रसाद, पंत, महादेवी ने 

बापू ने अंगुली थामकर मेरी, समर स्वतंत्रता का जीता देकर दर्जा राजभाषा का, आस्था-बीज यह मन में सींचा --

कि हर हिंदुस्तानी हृदय में भविष्य में हो कर रवां 

एक दिन मैं ही बनूँगी, भारत के दिल की जुबां 


पर होती व्यथा जब अपनी बहनों से ही की जाती तुलना 

साथ-साथ रहने से बढ़ता, मन में देखो बैर घना 


आधुनिकता के रंग में डूबे मुझको हीन बताते हैं आयातित अंग्रेजी भाषा की हरदम बीन बजाते हैं 


देकर इसके हाथ में डोरी बने हुए हम कठपुतली 

हिंदी की बैटिंग पर भारी पड़ी अंग्रेजी की गुगली 


छोड़ो अब इस जड़ता को, निज संस्कृति पहचान करो विश्वगुरु बनेगा भारत, निज भाषा सम्मान करो 


मैं ही सबके मन की भाषा, चिंतन, गुणन,मनन की भाषा 

भव के अरमानों की भाषा, जन-जन के सपनों की भाषा 


करती हूँ आह्वान बस इतना, मूक भारत को वाणी दो बनाकर मुझे राष्ट्रभाषा, इसके अस्तित्व को रवानी दो 


जय हिंद जय हिंदी

- डॉ.मंजु रुस्तगी

हिंदी विभागाध्यक्ष(सेवानिवृत्त)

वलियाम्मल कॉलेज फॉर वीमेन

अन्नानगर ईस्ट, चेन्नई

ये भी पढ़ें; Hindi Diwas Par Kavita : हिंदी जैसी बात नहीं - poem on hindi day

Tags: Poem on Hindi Diwas, Hindi Diwas par Kavita, World Hindi Diwas 2024, Hindi Diwas 2024, Hindi Day 2024, हिंदी दिवस 2024, Hindi Diwas Poetry, Hindi Day Poem, हिंदी दिवस पर कविता, हिंदी डे पोएट्री, हिंदी कविता,  Kavita on Hindi Diwas, 10 January 2024 World Hindi Diwas, विश्व हिंदी दिवस 2024, Poetry on Hindi Diwas, International Hindi Day 2024, Hindi Kavita for Hindi Diwas, Best poem in Hindi for class 1, class 2, class 3 kids, Vishw Hindi Diwas Kavita, Hindi Diwas poem for kids, Hindi Diwas par kya bole, 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस पर कविता, 14 september hindi diwas par Kavita, World Hindi Day 2024,  Best poem on hindi day, Beautiful poem on hindi diwas, Hindi Diwas par Kavita 2024, Hindi poetry lovers, Hindi Diwas status, Hindi Diwas whatsapp status, Hindi Diwas Poetry status, Hindi Diwas short poetry, video status poetry, hindi kavita on hindi day...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top