शिक्षक दिवस 2023 पर विशेष बाल कविता : हमारे गुरु जी

Dr. Mulla Adam Ali
0

शिक्षक दिवस पर विशेष बाल कविता

हमारे गुरू जी

अच्छे, बुरे की पहचान कराते

अज्ञान हमारे सारे हर जाते।

देकर दान हमें विद्या का

जीवन हमारा सफल बनाते।


हर अक्षर की पहचान कराते,

सब शब्दों का अर्थ समझाते।

कभी प्यार से, कभी डांट से,

हाथ पकडकर हमें सीखाते।


कभी जोडना, कभी घटाना,

कभी गुणा के सवाल कराते।

खींच खींच कर कान हमारे,

इतिहास और भूगोल पढाते।


खेल खिलाते, पी टी करवाते,

संगीत भवन में गीत गवाते।

अच्छे, बुरे की पहचान कराते,

जीवन हमारा सफल बनाते।

निधि "मानसिंह"

कैथल, हरियाणा
nidhisinghiitr@gmail.com

ये भी पढ़ें; Happy Teachers Day 2023 Whatsapp Status : Teachers Day Song Status

Tags: happy teachers day 2023, teachers day 2023, teachers day special, teachers day poetry, teachers day poem, teachers day celebration, teachers day whatsapp status, short poetry, poetry status, hindi poetry, bal kavita, hamare guru ji kavita, shikshak diwas par Kavita, poetry on teachers, poem on teachers, शिक्षक दिवस पर विशेष कविता, बाल कविता, शिक्षक दिवस पर गीत, शिक्षक दिवस पर हिंदी कविता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top