Stree Kavita : स्त्री के विषय पर बेहतरीन कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

Best Poems about Women : Best Poems For Woman by Ritu Verma

Stree Kavita : स्त्री के विषय पर बेहतरीन कविता : कविता कोश में आज आपके समक्ष स्त्री के विषय पर रितु वर्मा की बेहतरीन कविता। पढ़े और शेयर करें।

स्त्री

ओ स्त्री!जरा 

सोच- समझ कर उड़ान भर।

तुझे तो मर्यादा में रहना है।

ओ स्त्री! जरा रुक जा

लोग क्या कहेंगे,

ओ स्त्री! तू खुलकर जी पर

तू समाज के नियमो का ध्यान रखना,

ओ स्त्री! आजाद है तू,

हर काम करने के लिए

पर रिश्तेदारों की बातों को

ध्यान में रखना।

ओ स्त्री!तू सोच अपने बारे में

पर परिवार वाले भी है,

यह ध्यान में रखना।

ओ स्त्री! तू भी कर ले 

अपनी मन की ये सब कहकर 

उसे ऊपर उठाया जाता।

फिर सारी उनकी मर्यादा है,

यह कहकर उन्हे झुकाया जाता।

ओ स्त्री! तू उड़ जा आसमान में,

यह कहकर उनमें अरमान 

जगाया जाता।

फिर सारी बंधन

मान -मर्यादा उनको याद दिलाकर

उन सपनों को बस यूंही

पल भर में बस कुचला जाता।

- रितु वर्मा

छत्तरपुर (नई दिल्ली)

ये भी पढ़ें; Poem on Women's Day in Hindi : महिला दिवस पर कविता मैं वो नारी हूं

Stree Kavita, Best Poems about Women, Best Poems For Woman, Hindi Kavita, Kavita Kosh, International Women's Day, Naari Kavita, Happy Women's Day Poem in Hindi, Mahila Diwas Kavita, Hindi Kavitayein Stree, Best Poem on Women...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top