Best Poem on Flower in Hindi : उपवन के फूल

Dr. Mulla Adam Ali
0

Upvan Ke Phool Bal Kavita : Trilok Singh Thakurela

Best Poem on Flower in Hindi : Trilok Singh Thakurela

उपवन के फूल / त्रिलोक सिंह ठकुरेला 

हम उपवन के फूल मनोहर

सब के मन को भाते।

सब के जीवन में आशा की

किरणें नई जगाते


हिलमिल-हिलमिल महकाते हैं

मिलकर क्यारी-क्यारी।

सदा दूसरों के सुख दें,

यह चाहत रही हमारी


कांटो से घिरने पर भी,

सीखा हमने मुस्काना।

सारे भेद मिटाकर सीखा

सब पर नेह लुटाना॥


तुम भी जीवन जियो फूल सा,

सब को गले लगाओ।

प्रेम-गंध से इस दुनियाँ का

हर कोना महकाओ॥

- त्रिलोक सिंह ठकुरेला

ये भी पढ़ें; भोजन का महत्व पर बाल कविता - त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Upvan ke Phool Poem in Hindi, Hindi Poetry, Hindi Kavita, Kavita Kosh, Hindi Bal Kavitayen, Children's Poems, Children's Poetry, Kavita Upvan Ke Phool...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top