भोजन का महत्व पर बाल कविता - त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Dr. Mulla Adam Ali
0

Bhojan Par Bal Kavita : Trilok Singh Thakurela

Bhojan Ka Mahatw Par Bal Kavita : Trilok Singh Thakurela

भोजन / त्रिलोक सिंह ठकुरेला 

आओ बच्चो, तुम्हें सिखायें 

भोजन का विज्ञान।

भोजन से ही ताकत आती 

भोजन से मुस्कान।


कार्बोहाइड्रेड और विटामिन 

भोजन से ही पाते,

खनिज, वसा, प्रोटीन मिलें

जब अच्छा भोजन खाते,

भोजन से ही जीवन चलता,

बचती सबकी जान। 

भोजन से ही ताकत आती 

भोजन से मुस्कान।


सदा संतुलित भोजन देता 

पोषक तत्व जरूरी,

इस शरीर की सभी जरूरत 

भोजन करता पूरी,

सही समय पर करते रहना 

तुम बढ़िया जलपान। 

भोजन से ही ताकत आती 

भोजन से मुस्कान।


अच्छा भोजन करके ही 

रोगो से हम लड़ पाते,

मन को स्वस्थ बनाता भोजन 

तब ढंग से पढ़ पाते,

प्यारे बच्चो, कभी न रहना 

तुम इससे अनजान। 

भोजन से ही ताकत आती 

भोजन से मुस्कान।। 

- त्रिलोक सिंह ठकुरेला

ये भी पढ़ें; त्रिलोक सिंह ठकुरेला की हिंदी बाल कविता : पढ़ना अच्छा रहता है

Bhojan Ka Mahatw Par Kavita, Hindi Bal Kavitayen, Trilok Singh Thakurela Poetry in Hindi, Hindi Poetry, Hindi Kavita, Kavita Kosh, Poem on Food, Children's Poetry, Children's Poem...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top