हिन्दी गीत हिन्दी दिवस पर हिन्दी कविता : Hindi Geet Poem on Hindi Divas

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Geet Hindi Diwas Kavita : Poem on Hindi Day

Hindi Geet Hindi Diwas Kavita

Hindi Diwas Poetry : Vishwa Hindi Diwas Kavita Hindi Geet, Rastriya Hindi Diwas Kavita Hindi Geet, विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी कविता। National Hindi Day 14 September Kavita, World Hindi Day 10 January Kavita...

हिन्दी गीत


भारत जननी एक हृदय हो।

एक राष्ट्रभाषा हिन्दी में।।

कोटि-कोटि जनता की जय हो।

भारत जननी एक हृदय हो।।


स्नेहसिक्त मानस की वाणी

गूँजे गिरा यही कल्याणी

चिर उदार भारत की संस्कृति

सदा अभय हो, सदा अजय हो।

भारत जननी एक हृदय हो।।


मिटे विषमता, सरसे समता,

रहे मूल में मीठी ममता,

तमस कालिमा को विदीर्ण कर

जन-जन का पथ ज्योतिर्मय हो।

भारत जननी एक हृदय हो।।


जाति, धर्म भाषा, विभिन्न स्वर,

एक राग हिन्दी में सज कर,

झंकृत करें हृदय-तंत्री को,

स्नेह-भाव प्राणो में लय हो।

भारत जननी एक हृदय हो।।

- रामेश्वर दयाल दुबे

ये भी पढ़ें; हिन्दी दिवस : हिन्दी वतन है | Hindi Watan Hai | Hindi Diwas

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top