मम्मी की भी छुट्टी हो | Poem about Mother in Hindi | Bal Kavita Mummy Ki Chhutti

Dr. Mulla Adam Ali
0

Bal Kavita Mummy Ki Chhutti 

Bal Kavita Mummy Ki Chhutti

Children's Poem on Mother in Hindi : मम्मी की छुट्टी के विषय पर बेहतरीन बाल कविता "मम्मी की भी छुट्टी हो", डॉ. फहीम अहमद की बाल कविता मम्मी की भी छुट्टी हो हिंदी में। Poem on Mother Holiday, Kavita Maa Ko Kabhi Chhuti Nahi Milti, Poem about Mother in Hindi, Maa Par Kavita in Hindi, MAA Par Bal Kavita, Bal Kavita Mummy Ki Chhutti, Dr. Faheem Ahmad Ki Kavitayen..

गीत : मम्मी की भी छुट्टी हो


संडे छुट्टी होती सबकी

मम्मी की भी छुट्टी हो

हरदम करती रहती काम

सुबह दोपहर चाहे शाम


थक जाती हैं मम्मी उनको

मिल पाता है कम आराम

बच्चों की है मांग आज तो

कामकाज से कुट्टी हो

मैं पकडूं बहना का हाथ


पापा खेलो मेरे साथ

मम्मी आओ संग हमारे

बांटो खुशियों की सौगात

मीठी प्यारी चाकलेट से

भरी हमारी मुट्ठी हो

चलो घुमाने पापा आज


हंसी खुशी का हो अंदाज

नहीं डांटना पापा मुझको

हो जाऊंगा मैं नाराज

मीठा प्यार चाहिए मुझको

आज न कड़वी घुट्टी हो

- फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; माँ की अनमोल ममता की कहानी : Emotional Story On Mother's Day In Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top