माँ की अनमोल ममता की कहानी : Emotional Story On Mother's Day In Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Maa Ki Mamta : A Heart Touching Story

Maa Ki Mamta A Heart Touching Story

Maa Ki Mamta Anmol Dhan Hain Hindi Short Story : माँ की ममता पर हिंदी कहानी, माँ का स्थान कोई नहीं ले सकता, माँ तो सिर्फ माँ होती है। माँ बिना स्वार्थ के अपने बच्चों का ख्याल रखती है इसी माँ की ममता को एक छोटी कहानी के रूप में आपके सामने लेकर आए हैं पढ़े Maa Kahani in Hindi, Maa Par Kahani. इस संसार में माँ के जैसी कोई अन्य शक्ति नहीं है। माँ का त्याग, प्रेम, करुणा और ममता इस दुनिया में किसी और से नहीं मिल सकता। अगर मिलेगा तो भी वह नकली ही होगा। माँ की ममता अनमोल धन है ऐसी ममता दर्शाने वाले दुनिया की सभी माँ के लिए यह कहानी समर्पित है ये प्रेरक कथा "माँ की ममता"। Maa Ki Mamta Dard Bhari Sacchi Kahani...

माँ की ममता अनमोल धन है।

सड़कों के किनारे सुंदर और रंग बिरंगे फूल के पेड़ है। पेड़ों पर किचकिचाहट करने वाले पक्षी जीते है। उसी प्रांत से मीठा पानी का एक विशाल सरोवर है। यह वातावरण हर व्यक्ति को आकर्षित करने वाली है। वह गाँव सदा हरियाली से भरे और प्रजा सुरक्षित रहते थे। उस गाँव में परमानन्द नामक एक किसान रहता था। वह पशु-पक्षियों का प्रेमी था। उसने एक मुर्गी को पाल रखा था। हर दिन उसे भोजन देकर खेती करने जाता था। कुछ दिनों के बाद वह अंडे देने लगी। उसने उन अण्डों को टोकरी के नीचे रखा। कुछ दिनों के बाद मुर्गी के चूजे बने। मुर्गी अपने बच्चों की रक्षा करती थी। इस मुर्गी को एक झोपड़ी बनाकर किसान उसमें सबको रख कर खेती करने जाने लगा। एक दिन किसान के जाने के बाद झोपडी जलने लगी। तब मुर्गी अपने बच्चों को लेकर बाहर नहीं जा सकती थी। अब वह समझने लगी कि उसे वहां से बचना मुश्किल है। मुर्गी ने सोचा कि कैसे भी मरना ही है तो वह अपने बच्चों को बचा कर खुद को बलिदान देना चाही। उसकी बलिदान का समय आ गया। देखते ही देखते सारा झोपडी जल कर राख बन गया। उस आग में बेचारी मुर्गी जल गयी थी। शाम को किसान आकर देखा तो उसकी झोपडी जल कर राख हो गया है। किसान पहले मुर्गी को देख रहा था। उसे मुर्गी जला हुआ दिखाई दिया। लेकिन उसने देखा कि उस मुर्गी के पंखों के नीचे चूजों की आवाज आ रही थी। मुर्गी के पंखों के नीचे सारे चूजे जिन्दा थे। किसान ने समझ लिया की मुर्गी स्वयं आपको बलिदान कर अपने बच्चों को बचा लिया। इसे देख किसान विचलित हो गया।

इस संसार में माँ के जैसी कोई अन्य शक्ति नहीं है। माँ का त्याग, प्रेम, करुणा और ममता इस दुनिया में किसी और से नहीं मिल सकता। अगर मिलेगा तो भी वह नकली ही होगा। इसलिए जिसकी माँ है वह अपने माँ की आँचल को दुःख से नहीं भिगोना चाहिए। माँ के आँखों में आसूं आने नहीं देना चाहिए। उनके आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है। वह हमारी रक्षा कवच होती है। माँ की ममता इस दुनिया में रहने वाले हर प्राणी के लिए बहुत अवश्यक है।

- बी. सुधाकर

ये भी पढ़ें; Happy Mothers Day Quotes Hindi : मातृ दिवस पर अनमोल सुविचार, बधाई संदेश

माँ पर कहे गए अनमोल विचार : Quotes on Mother in Hindi

MAA Quotes : माँ की ममता अनमोल धन है हिंदी कहानी के साथ साथ माँ पर कहे गए अनमोल विचार भी पढ़ें और शेयर करें। मातृ दिवस पर माँ पर अनमोल विचार हिंदी में। MAA Quotes in Hindi, Mother's Day Quotes in Hindi

माँ पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार : Mother Quotes in Hindi Maa Anmol Vichar माँ स्वर्ग का दूसरा नाम है। माँ कदमों के नीचे स्वर्ग होता है, दुनिया में बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह अपनी माँ का गोद होता है। माँ ही बच्चे का ख्याल सबसे बेहतर रखती है।

Maa Anmol Vichar

मातृ दिवस पर अनमोल सुविचार : Mothers Day Quotes In Hindi इस दुनियां में माँ की जगह कोई नहीं ले सकता माँ तो माँ है। एक माँ सभी की जगह ले सकती है, परंतु माँ की जगह लेना असंभव है। माँ ईश्वर का दूसरा रूप है।

Mothers Day Quotes In Hindi

MAA Par Anmol Vichar : माँ पर हिंदी में सुविचार माँ ईश्वर का रूप है, भगवान हर जगह न रहकर उसकी जगह माँ को बनाया है। माँ अपने बच्चों को भगवान की तरह हरदम रक्षा करती है इसलिए ईश्वर का दूसरा रूप माँ कहा गया है।

MAA Par Anmol Vichar

Happy Mother's Day Quotes in Hindi : मदर्स डे पर सुविचार हिंदी में इस धरती पर सबसे शुद्ध प्रेम सिर्फ माँ का ही होता है। बिना किसी स्वार्थ के एक माँ ही अपने बच्चों को प्यार दे सकती है। इसलिए माँ का प्रेम सबसे शुद्ध और पवित्र होता है।

Happy Mother's Day Quotes in Hindi

Quotes on Mother in Hindi : माँ पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन हिंदी में माँ की दुआ बच्चे की नसीब बदल देती है। माँ की दुआ ही है जो बच्चे की वक्त और नसीब बदलकर उसकी रक्षा करती है।

Quotes on Mother in Hindi

माँ की ममता अनमोल धन है लघुकथा के साथ माँ पर कहे गए अनमोल विचार पढ़े और अपने दोस्तों को शेयर करें। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top