बालिका शिक्षा पर कविता : पढ़ी लिखी बेटी | अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

Beti Par Kavita In Hindi : Poem on Girl Education in Hindi

Beti Par Kavita In Hindi

बालिका शिक्षा पर कविता पढ़ी-लिखी बेटी : बेटी के शिक्षा के विषय पर बेहतरीन कविता, कन्या शिक्षा पर बाल कविता, बेटियों की पढ़ाई पर हिन्दी कविता। बालिका दिवस पर कविता हिंदी में प्रेरणादायक कविता बालिका शिक्षा पर। नारी शिक्षा पर कविता, स्त्री की शिक्षा पर कविता, जीवन में शिक्षा के महत्व पर कविता, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता, लड़कियों की शिक्षा पर कविता, Naari shiksha kavita poem, Balika Diwas Poem in Hindi, National Girl Child Day Poem in Hindi, Dr. Faheem Ahmad Poetry in Hindi...

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता पढ़ी लिखी बेटी : National Girl Child Day Poem in Hindi

पढ़ी-लिखी बेटी


पढ़ी-लिखी बेटी ही जग का

जगर-मगर उजियारा है।


बेटी होगी शिक्षित तो फिर

रोशन दुनिया कर देगी।

जहाँ अँधेरा डाले डेरा

नया उजाला भर देगी।


बेटी को भी दें आजादी

यही हमारा नारा है।


ढेरों हुनर छिपे हैं इनमें

हम उनकी पहचान करें।

बेटी के सुंदर सपनों का

भी तो हम सम्मान करें।


घर-परिवार सभी को बेटी

से ही मिला सहारा है।


माता-पिता सभी अब मिलकर

अपना फर्ज निभाएँगे।

बेटी जितना पढ़ना चाहे

खुश हो उसे पढ़ाएँगे।


मौका उसे मिला तो फिर वह

रोशन चंदा-तारा है।


- डॉ. फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; National Girl Child Day Poem in Hindi : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता कन्या शिक्षा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top