गिरिराजशरण अग्रवाल की कविताएँ : गीत लिखें हम प्यार के

Dr. Mulla Adam Ali
0

Dr. Girirajsharan Agarwal Poetry in Hindi : Geet Likhe Hum Pyar Ke Kavita

Geet Likhe Hum Pyar Ke Kavita

डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल की कविताएँ : हिंदी कविता गीत लिखें हम प्यार के, जिंदगी का गीत, खुशहाल जीवन के लिए गीत, डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल की कविता गीत लिखें हम प्यार के, गीत लिखें हम प्यार के हिन्दी कविता, Dr. G. S. Agarwal Poetry in Hindi, Hindi Poetry Geet Likhe Hum Pyar Ke, Dr. Girirajsharan Agarwal Poetry in Hindi..

Hindi Kavita Geet Likhe Hum Pyar Ke

गीत लिखें हम प्यार के


गीत लिखें हम प्यार के


जीवन में खुशियाली छाए

हर घर में हरियाली आए

हर सपना पूरा हो सबका

कोई हाथ न खाली जाए

भावों में स्वर गूँज रहे हैं

सृजनहार व्यवहार के


दीवाली हो अथवा होली

मन में भरे प्यार की रोली

हर मौसम अनुकूल बनेगा

सजे हरिक आँगन रंगोली

काँटें नहीं किसी के पथ में

फूल खिलें कचनार के


अभिलाषाएँ सभी पूर्ण हों

बाधाएँ सबकी विदीर्ण हों

प्रगति करे हर वर्ग देश का

सत्य- भाव मन में विकीर्ण हों

भूल जाएँ हम अपने मन से

किस्से सब तकरार के

- डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल

ये भी पढ़ें; गीत वतन के गाते हैं हम - डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top