हिंदी दिवस प्रश्नोत्तरी 2024 : Hindi Diwas Quiz Question and Answers

Dr. Mulla Adam Ali
0

हिंदी दिवस प्रश्नोत्तरी 2024 : MCQs on Hindi Diwas Quiz

MCQ Quiz on Hindi Day

MCQ Quiz on Hindi Day 2024 : हिंदी दिवस पर प्रश्नोत्तरी का यह प्रयास से आप जान सकेंगे की हिंदी में आप कितने कुशल है। हिंदी भाषा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में भाग ले और व्हाट्सएप, फेसबुक पर शेयर करें।

14 सितंबर राष्ट्रीय हिन्दी दिवस और 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी में प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में और स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता के लिए महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन हिंदी से जुड़े रोचक तथ्य आपके लिए। Hindi Diwas Quiz Compitition in Hindi 2023. World Hindi Day MCQ QUIZ in Hindi, National Hindi Day Quiz in Hindi, Hindi Diwas Important Question and Answers in Hindi.. हिंदी दिवस क्विज प्रतियोगिता हिंदी में प्रश्नोत्तरी 14 सितंबर हिन्दी दिवस और विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी पर एमसीक्यू क्विज प्रतियोगिता।

हिंदी दिवस क्विज प्रतियोगिता 2024 : Hindi Quiz on Hindi Divas

Hindi Diwas Quiz : Questions and Answer

1. किस लिपि में लिखी जाती है हिन्दी भाषा?

a) दक्खिन

b) ब्राम्ही

c) देवनागरी

d) रोमन

उत्तर : हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। अन्य विकल्प असंगत है, सही विकल्प c) देवनागरी लिपि होगा।

2. हिंदी की पहली फिल्म कौन सी है?

a) मुगल-ए-आजम

b) आलम आरा

c) दो आँखें बारह हाथ

d) राजा हरिश्चंद्र

उत्तर : हिंदी की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) है। दादा साहेब फाल्के के निर्देशन में आई पहली भारतीय मूक फिल्म है। सही विकल्प d) राजा हरिश्चंद्र है। अन्य विकल्प असंगत है। आलम आरा (1931) पहली भारतीय ध्वनि फिल्म है।

3. कितने स्वर और कितने व्यंजन हैं हिन्दी भाषा में?

a) 18 स्वर और 30 व्यंजन

b) 9 स्वर और 29 व्यंजन

c) 14 स्वर और 35 व्यंजन

d) 11 स्वर और 41 व्यंजन

उत्तर : हिंदी भाषा में 11 स्वर और 41 व्यंजन है। उच्चारण के आधार पर हिंदी में 52 वर्ण होते हैं। सही विकल्प d) 11 स्वर और 41 व्यंजन, अन्य विकल्प असंगत है।

4. हिंदी को राजभाषा का दर्जा किस वर्ष में मिला?

a) 1950

b) 1948

c) 1949

d) 1947

उत्तर : हिंदी को संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर, 1949 को राजभाषा का दर्जा मिला। सही विकल्प है c) 1949, अन्य विकल्प असंगत है।

5. सर्वश्रेष्ठ रस किसे माना जाता है?

a) रौद्र रस

b) श्रृंगार रस

c) वीर रस

d) करुण रस

उत्तर : श्रृंगार रस को काव्यशास्त्र के 9 रसों में से सर्वश्रेष्ठ रस माना जाता है। सही विकल्प है b) श्रृंगार रस

6. किस बोली को हिंदी लिखने के लिए आधार बनाया गया है?

a) भोजपुर

b) ब्रज

c) खड़ी बोली

d) अवध

उत्तर : हिंदी की बोलियां के 5 वर्ग है। हिंदी की पश्चिम बोली वर्ग की बोली खड़ी बोली को हिंदी लिखने के लिए बोली का आधार बनाया गया। सही विकल्प है c) खड़ी बोली

7.  हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया देश का पहला राज्य कौनसा है?

a) बिहार

b) मध्य प्रदेश

c) उत्तर प्रदेश

d) झारखंड

उत्तर : सही विकल्प है a) बिहार। देश का एक मात्र राज्य बिहार है हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में 1881 ईस्वी को अपनाया।

8. किस साहित्यकार को हिंदी में उपन्यास सम्राट की उपाधि से संबोधित किया जाता है?

a) हरिवंशराय बच्चन

b) रामधारी सिंह दिनकर

c) महादेवी वर्मा

d) प्रेमचंद

उत्तर : हिंदी में कथा सम्राट, उपन्यास सम्राट की उपाधि से मुंशी प्रेमचंद को संबोधन किया जाता है। सही विकल्प है d) मुंशी प्रेमचंद इनको कलम के सिपाई भी कहते हैं।

9. पहली प्रकाशित किताब हिंदी में किसे माना जाता है?

a) प्रेमचंद की गोदान

b) विष्णु गुप्त की पंचतंत्र

c) लल्लू लाल की प्रेम सागर

d) चंद्रधर शर्मा गुलेरी की चंद्रकांता

उत्तर : हिंदी भाषा में प्रकाशित पहली पुस्तक लल्लू लाल की प्रेम सागर है। सही विकल्प है c) लल्लू लाल की प्रेम सागर जो 1803 में प्रकाशित हुई थी।

10. हिंदी भाषा का जन्म हुआ है?

a) लौकिक संस्कृत से

b) वैदिक संस्कृत से

c) अपभ्रंश से

d) पाली - प्राकृत से

उत्तर : अपभ्रंश प्राकृत की अंतिम अवस्था है, हिंदी भाषा का जन्म अपभ्रंश से ही स्वीकार किया गया है। c) अपभ्रंश सही विकल्प है।

11. संयुक्त राष्ट्र (UNGA) में देश के किस विदेश मंत्री ने पहली बार हिंदी में संबोधन दिया?

a) अटल बिहारी वाजपेई 

b) पीवी नरसिम्हा राव

c) सुषमा स्वराज

d) मोरारजी देसाई

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र सभा (United Nations General Assembly) में पहली बार हिंदी में संबोधन करने वाले भारतीय विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी है। सही विकल्प a) अटल बिहारी वाजपेई जी है।

12. भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं  हैं?

a) 24

 b) 20

c) 22

d) 26

उत्तर : भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल हैं। c) 22 सही विकल्प है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाएं क्रमशः असमिया, बांग्ला, गुजराती (Gujrati), हिंदी (Hindi), कन्नड़ (kannad), कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम (Malayalam), मणिपुरी, मराठी (Marathi), नेपाली (Nepali), ओड़िया (Odiya), पंजाबी (Punjabi), संस्कृत, सिंधी, तमिल (Tamil), तेलुगू (Telugu), उर्दू (Urdu), बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी।

13. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं?

a) मैथिलीशरण गुप्त

b) प्रेमचंद

c) रामधारी सिंह दिनकर

d) महादेवी वर्मा

उत्तर : भारत के प्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त है। a) मैथिली शरण गुप्त सही विकल्प होगा। दूसरे राष्ट्रकवि डॉ. रामधारी सिंह दिनकर जी है।

14. हिंदी की पहली कविता किसने लिखी थी?

a) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

b) अमीर खुसरो

c) तुलसीदास

d) सूरदास

उत्तर : हिंदी के प्रख्यात कवि अमीर खुसरो ने हिंदी की पहली कविता लिखी थी। b) अमीर खुसरो सही विकल्प है।

15. विश्व हिंदी दिवस कब मानते हैं?

a) 29 अगस्त 

b) 10 फरवरी

c) 14 मार्च 

d) 10 जनवरी 

उत्तर : विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मानते हैं। d) 10 जनवरी सही विकल्प है। पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया।

16. संविधान की मूल प्रति जो "हिंदी में लिखी" पर संविधान सभा ने कब हस्ताक्षर किए?

a) 19 अगस्त 1949

b) 24 जनवरी 1950

c) 26 जनवरी 1950

d) 29 जनवरी 1950

उत्तर : हिंदी में लिखी गई संविधान की मूल प्रति पर संविधान सभा ने 26 जनवरी, 1950 को हस्ताक्षर किया। सही विकल्प c) 26 जनवरी, 1950 है।

17.  हिन्दी भाषा का सही अनुक्रम विकास के क्रम से कौन-सा है?

a) हिन्दी - पाली - अपभ्रंश - प्राकृत

b) प्राकृत - अपभ्रंश - हिन्दी - पाली

c) पाली - प्राकृत - अपभ्रंश - हिन्दी

d) अपभ्रंश - पाली - प्राकृत - हिन्दी

उत्तर : हिंदी भाषा के विकास का सही अनुक्रम c) पाली - प्राकृत - अपभ्रंश - हिन्दी है।

18. हिन्दी में स्वतंत्र रूप में बोले जाने वाले अक्षर क्या कहलाते हैं ?

a) संयुक्त अक्षर

b) स्वतंत्र ध्वनि

c) व्यंजन

d) स्वर

उत्तर : हिन्दी में स्वतंत्र रूप में बोले जाने वाले वर्ण, स्वर है। हिंदी में 11 स्वर है। सही विकल्प d) स्वर है।

19. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

a) 14 सितंबर

b) 14 जनवरी 

c) 10 अगस्त 

d) 10 मार्च

उत्तर : राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। सही विकल्प है a) 14 सितंबर। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मानते हैं।

20. हिंदी शब्द किस भाषा का है?

a) उर्दू 

b) अरबी

c) फारसी

d) देवनागरी

उत्तर : हिंदी शब्द फारसी भाषा का मूल शब्द से आया हुआ है। इसका अर्थ हिंद से है। सही विकल्प c) फारसी है।

हिंदी दिवस प्रश्नोत्तरी 2024 पढ़े और कमेंट बॉक्स में लिखें हिंदी डे पर क्विज प्रतियोगिता आपको कैसे लगा। हिंदी दिवस पर क्विज व्हाट्सएप, फेसबुक समूहों में साझा करें। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Hindi Diwas MCQ question and answers in Hindi, Hindi Day Quiz Compitition in Hindi..

ये भी पढ़ें;

Hindi Diwas Quiz : हिंदी दिवस क्विज हिंदी दिवस प्रश्न उत्तर

हिंदी दिवस पर कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न : MCQ QUIZ on Hindi Diwas 2024

World Hindi Day 2024 Quiz : Hindi Diwas Quiz - विश्व हिंदी दिवस पर क्विज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top