Saraswati Vandana in Hindi : मां सरस्वती की वंदना - परशुराम शुक्ल

Dr. Mulla Adam Ali
0

Maa Saraswati Ki Vandana by Dr. Parashuram Shukla

Maa Saraswati Vandana in hindi

माँ सरस्वती की वंदना : परशुराम शुक्ल जी द्वारा मां सरस्वती वंदना हिंदी में। माँ सरस्वती वंदना हिंदी में, बसंत पंचमी पर विशेष सरस्वती वंदना, Maa Saraswati Vandana in hindi, Saraswati Vandana in Hindi, Dr. Parashuram Shukla Saraswati Vandana in Hindi, Basant Panchami Vandana in Hindi..

Maa Saraswati Vandana in hindi

सरस्वती वन्दना


हे! मां मुझे आज यह वर दे।

हे! मां मुझे आज यह वर दे।।


प्रेम दया करुणा नैतिकता,

गीतों का आधार बना दे।

इन गीतों की नव आभा से,

बाल विश्व आलोकित कर दे।।

वर दे।

हे! मां मुझे आज यह वर दे।।


बच्चों सा यह मन हो निर्मल,

बच्चों सा यह मन हो कोमल।

बच्चों से निश्छल इस मन में,

'भाव कल्पना के भर दे।।

वर दे। हे!

मां मुझे आज यह वर दे।।


बच्चों के ही लिए गीत का,

भाव मेरे मन में आये।

मेरा गीत सदा बच्चों के,

तन मन को ज्योतिर्मय कर दे॥

वर दे।

हे! मां मुझे आज यह वर दे।

हे! मां मुझे आज यह वर दे॥

- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

ये भी पढ़ें; Ganesha Vandana in Hindi : गणेश वंदना हिन्दी में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top