हिंदी दिवस शायरी : Shayari on Hindi Diwas 2023 in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Shayari on Hindi Diwas in Hindi

Shayari on Hindi Diwas in Hindi

हिंदी दिवस पर शायरी : 14 सितंबर को हम सब जानते हैं कि हिंदी दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्रदान किया था। पहली बार 1953 में हिंदी दिवस मनाया गया उस दिन से प्रति वर्ष सितंबर 14 को हिंदी दिवस मनाते आ रहे हैं और विश्व स्तर पर विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मानते हैं। हिंदी सरल भाषा और आसानी से इसे सीख सकते हैं, हिंदी के इसी गुण के कारण आज हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। दुनियाभर में आज हिंदी तेजी गति से बढ़ती जा रही है और कई देशों के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाने लगी है।

हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है कि हिंदी का विश्व में प्रचार हो, हिंदी भाषा का विस्तार हो। भारत समेत नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, बंगलादेश, चीन, अमेरिका, यूरोप, जापान, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो में आज हिंदी बोलने वालों की संख्या बढ़ी है। आज खासकर हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के महत्व के बारे में रितु वर्मा द्वारा लिखी गई शायरी आपके लिए लेकर आए हैं। हिंदी दिवस पर शायरी हिंदी में पढ़े और अपने दोस्तों को हिंदी दिवस शुभकामनाएं शायरी संदेश भेजे। हिंदी शायरी हिंदी दिवस पर आप अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करें। Hindi Diwas Shayri Wishes in Hindi, Hindi Day Shayari SMS in Hindi, National Hindi Day Shayari Images in Hindi, Best Shayari on Hindi Divas 2023..

हिंदी दिवस शायरी : Best Hindi Diwas Shayari in Hindi


1. हिन्दी हमारा मान बढ़ाता है। 

हमारे देश की संस्कृति को 

हर पल हमें याद दिलाता है।


2. हिन्दी हमारी देशी भाषा है। 

ये हमें देश के लिए जीना सिखाता है।

भूल न जाए हम अपने देश कि परम्परा को ये

हर पल हमें ज्ञात कराता हैं।


3. अपने हिन्दी भाषी होने से 

कुछ लोग को शर्म सी आती हैं। 

पर न जाने क्यों?

 वो सारे काम विदेशी तरीके से 

क्यों नहीं करते हैं।


4. हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं 

ये भारतीयों कि भावना से जुड़ी हुई हैं। 

जो हर एक भारतीय को अपनेपन से 

जुड़े रहना सिखाती हैं।


5. हिन्दी दिवस मनाने का 

एक ही उद्देश्य है। 

अपने हिन्दी भाषा का 

सारे जहा में मान बढ़ाना है।


6. कैसा बदला हुआ दौर चल रहा

इस जमाने में।

भारतीय भाग रहे अंग्रेजी 

भाषा के पीछे 

और अंग्रेज भाग रहे है 

हमारे हिन्दी के पीछे।


7. हिन्दी हमारे देश में यू 

ऐसे आई न होती तो ..

कैसे हमें ये ज्ञात होता?

हमारे देश में हुए गौरवान्वित 

किस्से जिसने सारे विश्व में 

रच दिया अपना एक इतिहास।

जिस देश कि संस्कृति को 

हर देश है अपनाना चाहता। 

जो देश पूरे विश्व में अनेकता में 

एकता स्थापित करता है।


8. भाषा बोलने के तरीके से 

हर शख्स का व्यवहार झलकता है।

भाषा ही एक शख्स को एक-दूसरे 

से जोड़े रखता है। 

भाषा ही मनुष्य में बंधुत्व को जगाता है।


9. हिन्दी को हमें हमेशा 

सम्मान देना चाहिए। 

जो है हमारी देश का स्वाभिमान 

उस पर हमें अभिमान होना चाहिए।


10. अंग्रेजी सिर्फ हमारे लिए एक देश 

की समान्य भाषा है।

ऐसा ही समझना चाहिए और 

हमारी हिन्दी को अपने देश की

भाषा बताकर हर शख्स को 

ये गर्व होना चाहिए।

- रितु वर्मा

न्यू दिल्ली

हिंदी दिवस पर शायरी हिंदी में रितु वर्मा द्वारा लिखी गई है। अपको ये शायरी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में लिखें। हिंदी डे शायरी हिंदी भाषा के संबंध में और हिंदी के महत्व को बताती है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस पर शायरी पढ़े और साझा करें। Vishwa Hindi Diwas Shayari, Rastriya Hindi Diwas Shayri, हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें; Hindi Diwas 2024 : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर इन खूबसूरत संदेशों से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top