Vishwa Hindi Diwas Kavita : हिन्दी दिवस पर कविता हिन्दी बिन्दी भाल की

Dr. Mulla Adam Ali
0

World Hindi Day and National Hindi Diwas Poem in Hindi

हिन्दी बिन्दी भाल की

हिन्दी दिवस पर कविता : विश्व हिंदी दिवस जनवरी 10 और 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विशेष हिन्दी कविता हिन्दी बिन्दी भाल की। हिन्दी डे कविता, हिन्दी दिवस पर कविताएं, कविता कोश, हिंदी दिवस गीत। Poem on Hindi Day, Hindi Divas Poetry, Poem on World Hindi Day, Poem on National Hindi Day, Hindi Divas Poem in Hindi...

Hindi Diwas Kavita : Hindi Day Poem

हिन्दी बिन्दी भाल की


निज भाषा को देत हैं, सभी राष्ट्र सम्मान ।

पर भाषा का चाव से, भले बढ़ाएं ज्ञान।।


मुखिया ज्यों परिवार का, घर में पाता मान।

सभी प्रदेशों में मिले, हिन्दी वह सम्मान ।।


बहु भाषा सीखें भले, हिन्दी रहे प्रधान।

हिन्दी बिन्दी भाल की, गौरव गर्व गुमान।।


पर सेवा मत दौडिए, पीड़ित माँ को छोड़।

स्वभाषा अपमान निरख, मत ले मुँह मरोड़।।


हिन्दी भाषा हिन्द की, पुण्य धरा पहचान।

लिपि सहज देव नागरी, विविध गुणों की खान।।


हिन्दी गौरव राष्ट्र की, पचरंगी ज्यों पाग।

हिन्दी के प्रति विश्व में, विपुल नेह अनुराग ।।


बहु भाषा बहु बोलियाँ, खान पान अरु वेश।

एक राष्ट्र भाषा लसे, पूरे देश-प्रदेश।।


हिन्दी का उत्कर्ष है, भारत का उत्थान ।

विकसे साहित्य संस्कृति, मधुमय देश महान ।।


हिन्दी महासागर वत, सरिता लिए अनेक ।

भेद-भिन्नता मिट गयी, रही एक की एक ।।


बसे प्रवासी विदेश में, अटूट हिन्दी नेह।

बहु प्रचार मिलकर करें, बढ़े विदेशी स्नेह ।।

- भेरु सिंह राव 'क्रान्ति'

ये भी पढ़ें; Poem on World Hindi Day 2024 : विश्व हिंदी दिवस पर कविता रुके उपेक्षा हिन्दी की अब

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top