कविता सुंदर संसार : Poem on Beautiful World in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Kavita Sundar Sansar : Beautiful World Poem in Hindi

Poem Beautiful World in Hindi

कविता सुंदर संसार : कविता में प्रस्तुत कर रहे हैं शंकरलाल पुरोहित संपादन में बीसवीं सदी की ओड़िया कविता-यात्रा नामक पुस्तक से मधुसूदन राव की कविता सुंदर संसार, ओड़िया की सुंदर संसार कविता का हिन्दी अनुवाद डॉ. वंशीधर दास ने किया है। ईश्वर द्वारा बनाए गए इस सुंदर सृष्टि का वर्णन इस कविता में किया गया है, ओड़िया की प्रसिद्ध कविता है। चलिए पढ़ते हैं इस खूबसूरत कविता इस संसार के सुंदरत पर लिखी गई है। Hindi Kavita Kosh, Poetry in Hindi.

प्रसिद्ध कवियों की विश्व कविताएँ : संसार की सबसे सुंदर कविता

सुन्दर संसार


आकाश लगता है कितना सुन्दर,

जिसे बना डाला है ईश्वर।

उज्ज्वल सूर्य चन्द्र व तारा,

नीला नभ औ श्याम वसुन्धरा।


पर्वत नदी वृक्षों को जान,

जिनका सृजन किए भगवान।

अनेक तरह के फूल औ फल,

वृक्षों के किसलय कोमल ।


मनुष्य और पशु-पक्षी आदि,

सबके ही सृजन किए अनादि।

उनकी आज्ञा लिए समीरण,

सर्वत्र किया करता नित विवरण।


अनल उन्हीं की आज्ञा पाकर,

करता प्रदान उत्ताप तेज भर।

ईश्वर हैं नित करुणा सागर,

महिमा उनकी अविरल स्मर।

- पुस्तक : बीसवीं सदी की ओड़िया कविता-यात्रा (पृष्ठ 28)

संपादक : शंकरलाल पुरोहित 

रचनाकार : मधुसूदन राव

प्रकाशन : साहित्य अकादमी संस्करण : 2009

अनुवाद : डॉ. वंशीधर दास

ये भी पढ़ें; संघर्ष से जन्मी कविता : वनमानुष थे बेहतर पूर्वज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top