नन्हा शेफ: भाई की प्यारी कविता बहन के जन्मदिन पर

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Children's Poem Small Chef by Madhu Maheshwari, Hindi Kids Poems, Birthday Poems in Hindi, Bal Geet Nanha Chef.

Bal Kavita - Nanha  Chef

bal kavita nanha chef in hindi

यह कविता एक नन्हे भाई की कहानी है जो अपनी बहन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए खुद केक बनाता है। ‘नन्हा शेफ’ कविता बच्चों की मासूमियत, स्नेह और रचनात्मकता को उजागर करती है। आइए पढ़ते हैं यह भावपूर्ण बाल कविता।"

जन्मदिन पर बहन के लिए भाई की खास कविता

नन्हा शेफ


वैदिक बना है नन्हा शेफ,

कला अपनी खूब दिखलाए।

है जन्मदिन बहन श्रेया का, 

मन से देखो केक बनाए।।


लाल पीली हरी क्रीम लगा,

सुन्दर-सा पिरामिड बनाया।

रंग-बिरंगी चेरी से फिर,

अपने हाथों खूब सजाया।।


हैप्पी बर्थडे प्यारी बहन,

अच्छा-सा लेबल चिपकाया।

जन्मदिवस पर दीप जलाता,

सबके संग केक कटवाया।।


पापा-मम्मी दादा-दादी,

संग सारे मित्र भी आओ।

जन्मदिवस प्यारी बहना का,

नाचो-गाओ धूम मचाओ।।


- मधु माहेश्वरी

ये भी पढ़ें; Bal Kavita: लाखों लाख बधाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. learn more
Accept !
To Top