Hindi Day Special Poem Geet, Hindi Hamari Pahchan, Hindi Hind Ki Bhasha, Poem on International Hindi Day, World Hindi Day Special Hindi Poem, Hindi Par Kavita.
Poem on Hindi Language
Geet Kavita In Hindi : पढ़िए कविता कोश में हिंदी भाषा पर महत्वपूर्ण कविता गीत, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा और हमारी पहचान, शान की भाषा है हिंदी, हिंदी है हमें गर्व, पढ़िए राष्ट्रीय हिंदी दिवस (poem on hindi diwas) पर विशेष हिंदी के महत्व को लेकर लिखी गई कविता और शेयर करें।
Hindi Geet on Hindi Bhasha
गीत (हिन्दी भाषा पर कविता)
हिन्दी हिन्द देश की भाषा, इसका नित सम्मान करो।
नहीं उपेक्षित कमी कहीं हो, मन में ऐसा ध्यान धरो ।।
हो बसन्त से मधुवन पूरित,
हिन्दी से श्रृंगार करो।
सदा कोकिला कूके मन में,
ऐसा नित मनुहार करो ।।
हिन्दी से घर आंगन शोभित, हिन्दी का सम्मान करो।
रहे न कोई तन-मन सूना,
इसका नित उत्थान करो।
हो उत्थान राष्ट्र का जिससे,
हिन्दी का नित गान करो ।।
हिन्दी से कल्याण देश का, हिन्दी का सम्मान करो ।
हम हिन्दी हिन्दी का बल ले,
हिन्दी को गतिमान करें।
हिन्दी ही है प्राण विश्व की,
हिन्दी का गुणगान करें।
ज्ञान-चक्षु में नव प्रकाश भर, जड़ता का अवसान करो।
हिन्दी की ध्वज फहरे नभ तक,
ऐसा कुछ अभियान करो।
पश्चिम की संस्कृति मिट जाये,
जन-जन को मति मान करो।
सजे वाटिका ज्ञान-पुष्प से, हिन्दी का सम्मान करो।
छद्मवेशियों के चंगुल में
फंसी राष्ट्रभाषा है।
मुट्ठीभर इस श्वेत पोश से,
ठगी गई आशा है।
हिन्दी बने राष्ट्र की भाषा, ऐसा कुछ अवदान करो।
अंग्रेजी है दास प्रवृत्ति की,
जननी इसको त्यागो ।
हिन्दी में सब काम करो नित,
त्याग नींद अब जागो ।।
'सुमन' कहो नित जय-जय हिन्दी, हिन्दी पर अभिमान करो।
- शारदा प्रसाद 'सुमन'
ये भी पढ़ें; हिंदी कविता : बिखरती धूप