यूजीसी नेट, जेआरएफ और सेट परीक्षाओं में शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता (Teaching and Research Aptitude) एक महत्वपूर्ण विषय है। यह खंड अभ्यर्थियों की शिक्षण क्षमता, शोध कौशल, संचार दक्षता तथा तार्किक सोच का मूल्यांकन करता है। प्रस्तुत MCQ क्विज़ में चयनित वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए हैं, जो आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाने, विषय की समझ विकसित करने तथा सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक होंगे।
शिक्षण एवं शोध अभिरुचि MCQ क्विज़
यूजीसी नेट, जेआरएफ और सेट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह Teaching and Research Aptitude MCQ Quiz अत्यंत उपयोगी है। इन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के माध्यम से आप अपनी अवधारणाओं को मजबूत कर सकते हैं, परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं और बेहतर अंक प्राप्त करने की तैयारी कर सकते हैं।
यूजीसी नेट/जेआरएफ/सेट शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता
Teaching and Research Aptitude MCQ
1. शिक्षण का प्रभावी होना किस बात पर निर्भर है?
(a) शिक्षक की योग्यता
(b) शिक्षक का व्यक्तित्व
(c) शिक्षक का हस्तलेख
(d) शिक्षक का विषय-बोध
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) शिक्षक का विषय-बोध
2. किसी शोधकार्य की एक विशेषता है -
(a) पुनरावृत्ति
(b) सामान्यीकरण
(c) उपयोगिता
(d) वस्तुनिष्ठता
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) वस्तुनिष्ठता
3. किस राज्य में सबसे अधिक पत्रिकाएँ जनता को सूचना के लिए निकाली जाती है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) केरलम
(d) पंजाब
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (c) केरलम
4. कम्प्यूटर एक मशीन है, जो मनुष्य के दिमाग के समान कार्य करता है. कम्प्यूटर की यह परिभाषा -
(a) सही है
(b) गलत है
(c) आंशिक सही
(d) इनमें से कोई नहीं
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) सही है
5. भारत में टेलीविजन कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए किस पद्धति को अपनाया जाता है?
(a) NTCS
(b) PAL
(c) NTSE
(d) SECAM
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) PAL
6. TRP पद जो टीवी शोज से संबंधित है, उसका अर्थ है -
(a) टोटल रेटिंग पॉइंट्स
(b) टाईम रेटिंग पॉइंट्स
(c) थीमेटिक रेटिंग पॉइंट्स
(d) टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स
7. भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान कहाँ स्थित है?
(a) धर्मशाला
(b) शिमला
(c) सोलन
(d) चंडीगढ़
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) शिमला
8. कार्योत्तर (Ex Post Facto) शोध का अर्थ है -
(a) घटना के बाद शोध किया जाता है
(b) घटना के पूर्व शोध किया जाता है
(c) घटना के घटने के साथ साथ शोध किया जाता है
(d) घटना की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शोध किया जाता है
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) घटना के बाद शोध किया जाता है
9. किस भारतीय भाषाई समाचार पत्रों का सबसे अधिक वितरण है?
(a) अंग्रेजी
(b) हिन्दी
(c) बंगाली
(d) तमिल
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) हिन्दी
10. प्रयोगात्मक शोधों में किस प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है?
(a) अवलोकन
(b) जोड़-तोड़
(c) नियंत्रण
(d) विषय विश्लेषण
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) जोड़-तोड़
11. Bit का तात्पर्य है -
(a) बाइनरी इंफॉर्मेशन टर्म
(b) बाइनरी डिजिट
(c) बाइनरी ट्री
(d) बाइवेरियट थ्योरी
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) बाइनरी डिजिट
12. शिक्षण है -
(a) आमने सामने चलने वाली प्रक्रिया
(b) सोद्देश्य प्रक्रिया
(c) उपचारात्मक प्रक्रिया
(d) उपर्युक्त सभी
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
13. शिक्षा और 3H से तात्पर्य है -
(a) हैड, हार्ट एवं हैंड
(b) हार्ट, हर्ट एवं हैट
(c) हेडमास्टर, हेड ऑफिस एवं हैड क्लर्क
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) हैड, हार्ट एवं हैंड
14. शिक्षा के चरों का प्रमुख कार्य है -
(a) निदानात्मक
(b) उपचारात्मक
(c) मूल्यांकन
(d) उपर्युक्त सभी
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
15. सामाजिक विकास में सबसे महत्वपूर्ण कारक कौनसा है?
(a) सामाजिक प्रतिबद्धता
(b) संतुलित व्यक्तित्व
(c) सामाजिक समायोजना
(d) सामाजिक परंपराएं
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) सामाजिक प्रतिबद्धता
16. ज्ञानात्मक उद्देश्यों का सम्बन्ध है -
(a) मस्तिष्क से
(b) हृदय से
(c) हाथों से
(d) बातों से
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) मस्तिष्क से
17. व्याख्यान विधि के लिए आवश्यकता होती है -
(a) प्रशिक्षण की
(b) अभ्यास की
(c) परिपक्वता की
(d) बौद्धिक चातुर्य की
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) अभ्यास की
18. दृश्य श्रव्य सामग्री से होता है -
(a) स्थायी अधिगम
(b) रोचकता
(c) शिक्षण प्रभावशीलता
(d) उपर्युक्त सभी
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
19. हिन्दी भाषा में शब्द 'अनुसंधान' से तात्पर्य है -
(a) लक्ष्य का अनुगामी होना
(b) लक्ष्य का पीछा करना
(c) लक्ष्य प्राप्ति
(d) लक्ष्यगामी
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) लक्ष्य का अनुगामी होना
20. ऐतिहासिक अनुसंधान विधि के सोपान है -
(a) सोपान की पहचान करना
(b) प्रदत्त संकलन करना
(c) प्रदत्तों की समालोचन करना
(d) उपर्युक्त सभी
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
21. विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा सकता है -
(a) कक्षा में
(b) विद्यालय में
(c) जिला स्तर पर
(d) सभी स्तरों पर
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) सभी स्तरों पर
22. शोध ग्रन्थ लेखन की विधि होनी चाहिए -
(a) वैज्ञानिक
(b) सौंदर्यबोधयुक्त एवं आकर्षक
(c) व्यक्तिगत
(d) वैश्वीकरण के अनुकूल
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) वैज्ञानिक
23. संप्रेषण के प्रकार हैं -
(a) दो
(b) चार
(c) छः
(d) आठ
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (a) दो
24. शिक्षा के क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौनसा नेटवर्क सर्वप्रथम विकसित किया गया?
(a) निकनेट (NICNET)
(b) मैन (MAN)
(c) वैन (WAN)
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (c) वैन (WAN)
25. वर्ष 2010-11 में भारत में कुल विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी थी?
(a) 465
(b) 490
(c) 544
(d) 550
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (c) 544
26. 'पाठ्यक्रम नियोजन' है उपवर्ग है -
(a) शैक्षिक प्रबंधन का
(b) शैक्षिक सुविधाओं का
(c) शैक्षिक संप्रेषण का
(d) शैक्षिक क्रियाओं का
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) शैक्षिक क्रियाओं का
27. शैक्षिक मूल्य होते हैं -
(a) तात्कालिक
(b) विवेकपूर्ण इच्छाओं के आधीन
(c) सौंदर्यात्मक
(d) उपर्युक्त तीनों प्रकार के
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (d) उपर्युक्त तीनों प्रकार के
28. हानिकारक विकिरणों से हमारा बचाव करता है -
(a) बाह्यमंडल
(b) ओजोनमंडल
(c) आयनमंडल
(d) समतापमंडल
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) ओजोनमंडल
29. S एवं P तरंगें किसके साथ संबंधित हैं?
(a) बाढ़ (Floods)
(b) वायु ऊर्जा (Wind Energy)
(c) भूकंप (Earthquakes)
(d) ज्वारीय ऊर्जा (Tidal Energy)
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (c) भूकंप (Earthquakes)
30. औपचारिक शिक्षण की महत्वपूर्ण संस्था है -
(a) परिवार
(b) विद्यालय
(c) अखबार
(d) दूरदर्शन
🔍 Check Answer
✅ सही उत्तर: (b) विद्यालय
ये भी पढ़ें;
• Teaching and Research Aptitude MCQs for UGC NET, JRF & SET Exams
• NTA UGC NET Teaching and Research Aptitude MCQ Quiz 1: शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता
• English Content & Methodology MCQ Quiz with Answers
इस लेख में शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं जो यूजीसी नेट/जेआरएफ/सेट आदि परीक्षाओं में उपयोगी है। UGC NET Paper 1 Teaching and Research Aptitude परीक्षा हेतु आवश्यक है।


