हिन्दी साहित्य आदिकाल के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित | TET, DSC, PGT, TGT एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

Dr. Mulla Adam Ali
0

इस लेख में आपको हिन्दी साहित्य से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं, यह अति महत्वपूर्ण प्रश्न आपको हिन्दी साहित्य परीक्षाओं जैसे UGC NET, NET-JRF, SET, TGT, PGT, AP TET Hindi, AP DSC Hindi, CTET Hindi तथा अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

TET, DSC, NET, SET परीक्षाओं के लिए आदिकाल हिन्दी साहित्य के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

इन प्रश्नों में हिन्दी साहित्य का इतिहास आदिकाल, प्रमुख कवि एवं लेखक, साहित्यिक आंदोलन, आलोचना, काव्यशास्त्र, भाषा विज्ञान, व्याकरण तथा महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियों से संबंधित तथ्य शामिल हैं। यदि आप हिन्दी साहित्य की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्नोत्तरी आपके ज्ञान का मूल्यांकन करने और तैयारी को मजबूत बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। 25 Important Questions for Competitive Exams Adikal Hindi Literature MCQs with Answers.

हिन्दी साहित्य आदिकाल प्रश्नोत्तरी: 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

हिन्दी साहित्य आदिकाल प्रश्नोत्तरी

Hindi Literature MCQs (Questions 51–75)

51. 'द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान' को हिन्दी का प्रथम साहित्योतिहास ग्रन्थ किसने माना है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: डॉ. किशोरी लाल गुप्त


52. 'गार्सां द तासी' के ग्रन्थ का नाम है - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदूई ऐ ऐंदूस्तानी


53. 'इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदूई ऐ ऐंदूस्तानी' ग्रन्थ किस भाषा में लिखा गया है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: फ्रेंच


54. हिन्दी साहित्योतिहास की 'नींव का पत्थर' किसे माना गया है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान


55. हिन्दी कवियों का प्रथम वृत्त संग्रहकार कौन है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: शिवसिंह सेंगर


56. 'हिन्दी नवरत्न' के लेखक हैं - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: श्यामसुंदर दास


57. हिन्दी साहित्य के आरंभिक काल का सर्वाधिक उपयुक्त नाम है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: आदिकाल


58. हिन्दी के आदिकाल को 'सिद्ध-सामंत युग' किसने कहा है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: महापंडित राहुल सांकृत्यायन


59. आदिकाल की सीमा-अवधि है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: ग्यारहवीं शताब्दी से चौदहवीं शताब्दी तक


60. हिन्दी साहित्य के आदिकाल को 'अपभ्रंश काल' किसने कहा है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी'


61. आदिकाल को 'बीजवपन काल' किसने कहा है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: महावीर प्रसाद द्विवेदी


62. आदिकालीन साहित्य का प्रमुख रस है - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: वीर रस


63. आदिकालीन काव्य में किस प्रवृत्ति का अभाव है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: राष्ट्रीय चेतना


64. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: स्वयंभू


65. 'कुमारपाल प्रतिबोध' के रचयिता हैं - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: सोमप्रभ सूरि


66. प्रथम जैन कवि कौन है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: देवसेन


67. आदिकाल में चरित काव्य सर्वाधिक किस साहित्य में रचे गए - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: जैन साहित्य


68. शिलाओं पर लिखा हुआ काव्य है - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: राउरवेल


69. आदिकाल की चप्पू काव्य कृति है - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: राउरवेल


70. 'संदेशरासक' के रचयिता कौन है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: अब्दुर्रहमान


71. 'महापुराण' के रचयिता हैं - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: पुष्पदंत


72. पुरानी हिन्दी का उदय किससे माना गया है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: अवहट्ठ से


73. आदिकाल की किस रचना में इतिहास की उपेक्षा की गई है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: पृथ्वीराज रासो


74. अमीर खुसरो को अवधी का प्रथम कवि किसने माना है?

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: डॉ. रामकुमार वर्मा


75. विद्यापति पदावली की भाषा है - 

🔍 उत्तर देखें

✅ उत्तर: मैथिली


ये भी पढ़ें; Hindi Literature MCQs (Questions 76–100)

इस लेख में हिन्दी साहित्य के इतिहास का इतिहास आदिकाल से 25 अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं। हिन्दी साहित्योतिहास में आदिकाल के नामकरण को लेकर सर्वाधिक विवाद है, इसे अलग-अलग विद्वानों ने अलग-अलग नाम दिए, जैसे, मिश्रबंधुओं ने 'आरंभिक काल', डॉ. ग्रियर्सन ने 'चरण काल', आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'वीरगाथाकाल', डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'आदिकाल', राहुल सांकृत्यायन ने 'सिद्ध-सामंत युग', डॉ. रामशंकर शुक्ल रसाल ने 'जयकाल' और डॉ. मोहन अवस्थी ने 'आधार काल' कहा है। आदिकाल को धीरेन्द्र वर्मा ने 'अपभ्रंश काल', महावीर प्रसाद द्विवेदी ने 'बीजवपन काल', गणपति चंद्र गुप्त ने 'प्रारंभिक काल' और डॉ. वासुदेव सिंह ने 'उद्भव काल' कहा है।

यह हिन्दी साहित्य के आदिकाल से संबंधित प्रश्न और उत्तर आपको विविध प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी साबित होंगे, आप पढ़ें और अन्य लोगों को शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top