बुर्ज ख़लीफ़ा : दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

Dr. Mulla Adam Ali
0


बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa)

    ऐसी इमारत जो 12 हजार कारीगरों की मेहनत से बनी है। इतने लोग दिन रात मेहनत कर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया जब जाके यह इमारत दुनिया की अबतक की सबसे ऊंची इमारत बनी। इतनी ऊंची इमारत बनाई जा सकती थीं, इससे पहले कोई कल्पना तक भी नहीं कर सकता था। जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक Burj Khalifa (बुर्ज ख़लीफ़ा) की जो मानव इतिहास की सबसे ऊंची इमारत, 830m ऊँची और 164 मंजिलों वाली ऊँची इस ईमारत। सिर्फ इस इमारत को बनाने के लिए ही कई तरह की क्रेन और मशीनों का निर्माण भी किया गया है।1

     बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) आठ अरब डॉलर से खर्च से बनी 830m ऊंची और 163 मंजिलों वाली सबसे बड़ी मानव निर्मित फ्रीस्टैंडिंग इमारत है। इसका उद्घाटन आधिकारिक रूप से 4, जनवरी-2010 को हुआ था। जबकि इसका निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ था। बुर्ज खलीफा को बनाने में छह साल का समय लगा। इस इमारत के निर्माण में एक लाख टन से ज्याद कंक्रीट और पचपन हजार टन से ज्यादा स्टील लगा है। बुर्ज खलीफा को देखते ही हमें लगता है कि यह इमारत शीशे और स्टील से बनी हो। इसका बाह्य आवरण 26,000 ग्लास पैनलों से बना है। इस ग्लास पैनलों को सेट करने के लिए 300 आवरण विशेषज्ञों को बुलाया गया। लगभग 100 किलोमीटर दूरी से भी यह इमारत (Burj Khalifa) साफ तौर पर दिखाई देती है। इसमें जो लिफ्ट का इस्तेमाल किया गया है, वह दुनिया के सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है। 5,जनवरी-2010 पर "ऐट द टॉप” नामक एक दरवाज़े के बाहर 124वीं मंजिल पर अवलोकन डेक खुला (Observation deck)। यह 1,483 फुट (452 मीटर) पर, दुनिया में तीसरा सर्वोच्च अवलोकन डेक (Observation deck) और संसार में दूसरा सबसे बड़ा दरवाज़े के बाहर ऑब्जर्वेशन डेक है। बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) को देखने के लिए देश-विदेश से लोगों की भीड़ जमा रहती हैं।

  • बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) दुनिया की सर्वोच्च इमारत है। इसकी ऊंचाई 2716.5 फीट (830 मीटर) हैं।
  • दुनिया के सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट (lift) बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) में है।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa)12 हजार कारीगरों की मेहनत से बनी है।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) आठ अरब डॉलर से खर्च से बनी। बुर्ज खलीफा को बनाने में छह साल का समय लगा।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) का आधिकारिक रूप से उद्घाटन 4,जनवरी-2010 को हुआ था।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) इमारत को लगभग 100 किलोमीटर दूरी से देख सकते हैं।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा के मालिक एम्मार प्रॉपर्टीज (Emaar Properties) हैं।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा 163 मंजिला फ्रीस्टैंडिंग इमारत हैं।
  • बुर्ज ख़लीफ़ा इमारत का निर्माण करने के दौरान 6 लोगों की मृत्यु भी हुई थीं।
  • बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में सौ किलोमीटर पाइप की सहायता से  हर दिन लगभग 10 लाख लीटर पानी को पहुंचाया जाता है।
  • दुबई के राष्ट्रपति बिन ज़ायेद अल नह्यान के सम्मान में इसका नाम "बुर्ज खलीफा" (Burj Khalifa) रख दिया गया। पहले बुर्ज खलीफा को पहले "बुर्ज दुबई" कहा जाता था।
  • एड्रियन स्मिथ नाम के व्यक्ति ने बुर्ज खलीफा का स्ट्रक्चर यानी इसकी संरचना तैयार किया था।
  • 1200 स्टोर्स बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में है। दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा मॉल है।
ये भी पढ़े;



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top