इस लेख में हिन्दी साहित्य आधुनिक काल के 101 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं, जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है, जैसे UGC NET HINDI, CTET HINDI, AP TET, DSC, PGT, TGT एवं आदि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु। ये प्रश्न Hindi Sahitya Adhunik Kaal MCQs, 101 Most Important Questions with Answers है।
हिन्दी साहित्य आधुनिक काल प्रश्नोत्तरी: 101 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
इस आलेख में आधुनिक काल या गद्याकाल नामकरण एवं स्मरणीय तथ्य, भारतेंदु युग, द्विवेदी युग, छायावाद युग, छायावादयुगीन अन्य काव्य प्रवृत्तियां, उन्मुक्त प्रेममार्गी काव्य, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद और नई कविता, महत्वपूर्ण कथन, आधुनिककालीन प्रमुख रचनाकार और रचनाएं, आदि वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए जाएंगे, पढ़ें और साझा करें।
आधुनिक काल हिन्दी साहित्य के 101 बार-बार पूछे जाने वाले MCQs उत्तर सहित
Adhunik Kaal Hindi Literature MCQs with Answers (101 Questions)
1. भारतेन्दु युग का अन्य नाम है -
(a) सुधार काल
(b) पुनर्जागरण काल
(c) नवोत्थान युग
(d) नवीन युग
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) पुनर्जागरण काल
2. भारतेन्दु कृत 'प्रेम-सरोवर' है -
(a) कविता
(b) हास्य-व्यंग्य
(c) मौलिक नाटक
(d) अनूदित नाटक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) कविता
3. भारतेन्दु की कविता की सबसे बड़ी विशेषता है -
(a) प्राचीन और नवीन का समन्वय
(b) सांप्रदायिक कट्टरता का अभाव
(c) ब्रज और खड़ी बोली दोनों में काव्य रचना
(d) व्यंग्य द्वारा अंग्रेजी शासन की निंदा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) प्राचीन और नवीन का समन्वय
4. शिक्षा के प्रसार के लिए भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने स्कूल खोला था जो अब उन्नति करते-करते 'हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज' हो गया है, इस स्कूल का आरंभिक नाम क्या था?
(a) हरिश्चन्द्र स्कूल
(b) चौखंभा स्कूल
(c) सरस्वती स्कूल
(d) हिन्दी विद्यालय
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) चौखंभा स्कूल
5. 'मन की लहर' काव्यग्रंथ के रचयिता कौन है?
(a) बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन
(b) प्रताप नारायण मिश्र
(c) लाला श्रीनिवास दास
(d) अम्बिका दत्त व्यास
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) प्रताप नारायण मिश्र
6. 'नए जमाने की मुकरी' के लेखक हैं -
(a) रामचंद्र शुक्ल
(b) बालमुकुंद गुप्त
(c) प्रेमघन
(d) भारतेन्दु
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) भारतेन्दु
7. 'प्रेम सम्पत्तिलता' किसकी रचना है -
(a) बद्रीनारायण चौधरी
(b) प्रताप नारायण मिश्र
(c) जगमोहन सिंह
(d) अंबिकादत्त व्यास
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) जगमोहन सिंह
8. 'भारत बारहमासा' किसकी रचना है -
(a) प्रेमघन
(b) भारतेन्दु
(c) राधाकृष्णदास
(d) जगमोहन सिंह
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) राधाकृष्णदास
9. निम्नलिखित में से भारतेन्दु जी की रचना है?
(a) श्रृंगार सतसई
(b) श्यामालता
(c) जीर्ण जनपद
(d) तृप्यताम
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) श्रृंगार सतसई
10. किस पत्रिका के प्रकाशन वर्ष को भारतेन्दु युग की समाप्ति का सूचक माना गया है?
(a) साहित्य संदेश
(b) सरस्वती
(c) आनंद कादम्बिनी
(d) नागरी प्रचारिणी पत्रिका
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) सरस्वती
11. पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी 'सरस्वती पत्रिका' के सम्पादक कब बने?
(a) 1901 ई.
(b) 1902 ई.
(c) 1903 ई.
(d) 1904 ई.
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) 1903 ई.
12. 'नायिका भेद वर्णन' के विरोधी हैं -
(a) मैथिलीशरण गुप्त
(b) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
(c) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
(d) जगन्नाथदास रत्नाकर
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
13. हिन्दी खड़ी बोली का प्रथम कवि किसे कहा जाता है?
(a) सरहपा
(b) पुष्य या पुण्ड
(c) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(d) श्रीधर पाठक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) श्रीधर पाठक
14. अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की प्रथम रचना है?
(a) प्रिय प्रवास
(b) वैदेही वनवास
(c) कृष्ण शतक
(d) रसकलश
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) कृष्ण शतक
15. मैथिलीशरण गुप्त ने अपना काव्य-गुरु किसे माना है?
(a) सूरदास को
(b) वल्लभाचार्य को
(c) तुलसीदास को
(d) महावीर प्रसाद द्विवेदी को
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) महावीर प्रसाद द्विवेदी को
16. मैथिलीशरण गुप्त की प्रथम रचना है -
(a) भारत-भारती
(b) रंग में भंग
(c) साकेत
(d) यशोधरा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) रंग में भंग
17. हरिऔध कृत 'वैदेही वनवास' है -
(a) प्रबन्ध काव्य
(b) गीति काव्य
(c) चप्पू काव्य
(d) मुक्तक काव्य
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) प्रबन्ध काव्य
18. 'भारत-भारती' का प्रकाशन वर्ष है -
(a) 1910 ई.
(b) 1912 ई.
(c) 1914 ई.
(d) 1916 ई.
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) 1912 ई.
19. साकेत का प्रथम सर्ग आरम्भ होता है -
(a) राम वंदना से
(b) गणेश वंदना से
(c) साकेत के वैभव से
(d) सरस्वती वंदना से
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) सरस्वती वंदना से
20. साकेत प्रबंध काव्य में कितने सर्ग हैं -
(a) दस
(b) बारह
(c) पन्द्रह
(d) सात
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) बारह
21. 'त्रिशूल' उपनाम किसका है?
(a) नाथूराम शर्मा 'शंकर'
(b) सियारामशरण गुप्त
(c) गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही'
(d) रायदेवी प्रसाद पूर्ण
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही'
22. 'अनुरागरत्न' के रचनाकार हैं -
(a) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(b) गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही'
(c) नाथूराम शर्मा 'शंकर'
(d) बालमुकुंद गुप्त
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) नाथूराम शर्मा 'शंकर'
23. 'कविता कौमुदी' किसका काव्य-संग्रह है?
(a) भारतेन्दु
(b) रामनरेश त्रिपाठी
(c) मैथिलीशरण गुप्त
(d) महावीर प्रसाद द्विवेदी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) रामनरेश त्रिपाठी
24. 'छायावाद की प्रयोगशाला का प्रथम आविष्कार' किस काव्य कृति को कहा गया है?
(a) कुररी के प्रति
(b) झरना
(c) पल्लव
(d) जूही की कली
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) झरना
25. जयशंकर प्रसाद को छायावाद का प्रवर्तक किसने माना है?
(a) रामचंद्र शुक्ल
(b) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(c) इलाचंद्र जोशी
(d) नंददुलारे बाजपेई
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) इलाचंद्र जोशी
26. हिन्दी में 'छायावाद' शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया था?
(a) मुकुटधर पाण्डेय
(b) महादेवी वर्मा
(c) सुमित्रानंदन पंत
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) मुकुटधर पाण्डेय
27. छायावाद को 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह'किसने कहा है?
(a) आचार्य शुक्ल
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) डॉ. नगेंद्र
(d) डॉ. चतुर्वेदी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) डॉ. नगेंद्र
28. हिन्दी का प्रथम गीतिनाट्य है -
(a) करुणालय
(b) प्रेम-पथिक
(c) अंधायुग
(d) पेशोला की प्रतिध्वनि
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) करुणालय
29. कामायनी में कितने सर्ग हैं -
(a) तेरह
(b) चौदह
(c) पन्द्रह
(d) सोलह
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) पन्द्रह
30. जयशंकर प्रसाद की रचनाओं का सही अनुक्रम है -
(a) झरना, आंसू, लहर और कामायनी
(b) कामायनी, लहर, आंसू और झरना
(c) आंसू, लहर, झरना और कामायनी
(d) लहर, झरना, आंसू और कामायनी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) झरना (1918 ई.), आंसू (1925 ई.), लहर (1933 ई.), कामायनी (1935 ई.)
31. कामायनी में श्रद्धा किसका प्रतीक है?
(a) मन का
(b) बुद्धि का
(c) हृदय का
(d) इनमें से कोई नहीं
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) हृदय का
32. कामायनी को 'मानव चेतना के विकास का महाकाव्य' किसने कहा?
(a) रामचंद्र शुक्ल
(b) नंददुलारे बाजपेई
(c) डॉ. नामवर सिंह
(d) डॉ. नगेंद्र
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) डॉ. नगेंद्र
33. सुमित्रानंदन पंत की पहली कविता है -
(a) ग्राम्या
(b) वाणी
(c) लोकायतन
(d) गिरजे का घंटा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) गिरजे का घंटा
34. पंतजी के किस काव्यग्रंथ को 'प्रकृति की चित्रशाला' कहा जाता है?
(a) पल्लव
(b) स्वर्ण धूलि
(c) रजतशिखर
(d) गीतहंस
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) पल्लव
35. छायावाद का विष्णु किसे कहा जाता है?
(a) प्रसाद
(b) पंत
(c) निराला
(d) इनमें से कोई नहीं
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) पंत
36. सुमित्रानंदन पंत किस काव्यकृति के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं?
(a) चिदंबरा
(b) लोकायतन
(c) कला और बूढ़ा चाँद
(d) पल्लव
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) चिदंबरा
37. मार्क्सवादी दर्शन से प्रभावित रचनाएँ है -
(a) वीणा और गुंजन
(b) ग्रंथि और पल्लव
(c) युगवाणी और ग्राम्या
(d) पल्लव और गुंजन
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) युगवाणी और ग्राम्या
38. हिन्दी में 'नवचेतनावाद' का प्रचारक कौन है?
(a) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(b) सुमित्रानंदन पंत
(c) श्यामनारायण पाण्डेय
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) सुमित्रानंदन पंत
39. निरालाजी की पहली कविता कौनसी है?
(a) जूही की कली
(b) कुकुरमुत्ता
(c) भिक्षुक
(d) विधवा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) जूही की कली
40. सम्पूर्ण छायावाद काव्य की एक उत्कृष्ट उपलब्धि किसे कहा गया है?
(a) अनामिका
(b) राम की शक्तिपूजा
(c) तुलसीदास
(d) परिमल
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) राम की शक्तिपूजा
41. हिन्दी साहित्य में 'महाप्राण' शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया जाता है?
(a) जयशंकर प्रसाद
(b) सुमित्रानंदन पंत
(c) महादेवी वर्मा
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
42. निरालाजी के किस काव्यग्रंथ की भूमिका जयशंकर प्रसाद ने लिखी?
(a) परिमल
(b) गीतिका
(c) अनामिका
(d) कुकुरमुत्ता
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) गीतिका
43. हिन्दी में 'स्वच्छंद छंद' के प्रथम प्रयोक्ता हैं?
(a) निराला
(b) श्रीधर पाठक
(c) रामनरेश त्रिपाठी
(d) प्रसाद
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) निराला
44. छायावादी कवियों में सर्वाधिक रहस्य भावना किस्में पाई जाती हैं?
(a) निराला
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) महादेवी वर्मा
(d) सुमित्रानंदन पंत
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) महादेवी वर्मा
45. 'यामा' के लिए महादेवी वर्मा जी को सन् 1982 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) साहित्य अकादमी
(b) ज्ञानपीठ पुरस्कार
(c) सरस्वती
(d) व्यास सम्मान
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) ज्ञानपीठ पुरस्कार
46. प्रगतिवाद के आदि प्रवर्तक हैं -
(a) सुमित्रानंदन पंत
(b) कार्ल मार्क्स
(c) ई. एम. फास्ट्रेर
(d) नागार्जुन
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) कार्ल मार्क्स
47. प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कहां हुई थी?
(a) लखनऊ
(b) उज्जैन
(c) पेरिस
(d) डेनमार्क
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) पेरिस
48. प्रगतिवाद को 'युग की वाणी' किसने कहा?
(a) सुमित्रानंदन पंत ने
(b) नागार्जुन ने
(c) केदारनाथ अग्रवाल ने
(d) त्रिलोचन शास्त्री ने
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) सुमित्रानंदन पंत ने
49. 'केन का कवि' किसे कहा जाता है?
(a) गिरिजा कुमार माथुर को
(b) केदारनाथ अग्रवाल को
(c) मुक्तिबोध को
(d) हरिनारायण व्यास को
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) केदारनाथ अग्रवाल को
50. नागार्जुन का वास्तविक नाम क्या था?
(a) बाबा नागार्जुन
(b) बाबादीन
(c) वासुदेव सिंह
(d) वैद्यनाथ मिश्र
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) वैद्यनाथ मिश्र
51. 'मिट्टी के बारात' किसकी रचना है?
(a) नागार्जुन
(b) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
(c) रांगेय राघव
(d) त्रिलोचन
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
52. 'अजेय खंडहर' के रचयिता कौन हैं?
(a) रामदरश मिश्र
(b) त्रिलोचन
(c) रांगेय राघव
(d) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) रांगेय राघव
53. प्रयोगवाद का आरम्भ कब से माना गया है?
(a) सन् 1930
(b) सन् 1935
(c) सन् 1940
(d) सन् 1943
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) सन् 1943
54. नयी कविता शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया?
(a) केसरी कुमार
(b) भारतेन्दु
(c) मुक्तिबोध
(d) अज्ञेय
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) अज्ञेय
55. अज्ञेय जी को किस काव्य कृति के लिए साहित्य 'अकादमी पुरस्कार' (1946) मिला?
(a) आंगन के पार द्वार
(b) इंद्रधनुष रौंदे हुए ये
(c) हरी घास पर क्षण भर
(d) अरी ओ करुणा प्रभामय
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) आंगन के पार द्वार
56. 'कितनी नावों में कितनी बार' काव्य कृति के लिए अज्ञेयजी को कौनसा पुरस्कार मिला था?
(a) साहित्य अकादमी पुरस्कार
(b) ज्ञानपीठ पुरस्कार
(c) सरस्वती सम्मान
(d) व्यास सम्मान
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) ज्ञानपीठ पुरस्कार
57. किसकी कविता में छायावाद, प्रगतिवाद और प्रयोगवाद तीनों का लक्षण पीए जाते हैं?
(a) शमशेर बहादुर सिंह
(b) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(C) गजानन माधव मुक्तिबोध
(d) धर्मवीर भारती
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) शमशेर बहादुर सिंह
58. 'कवियों का कवि' किसे कहा जाता है?
(a) अज्ञेय
(b) शमशेर
(c) मुक्तिबोध
(d) निराला
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) शमशेर
59. नयी कविता का केन्द्र बिन्दु है -
(a) प्रकृति वर्णन
(b) निर्धनता का चित्रण
(c) शोषक वर्ग की चिंता
(d) लोक जीवन की अभिव्यक्ति
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) लोक जीवन की अभिव्यक्ति
60. 'समय देवता' कविता किसकी है?
(a) अज्ञेय
(b) गिरिजा कुमार माथुर
(c) मुक्तिबोध
(d) धर्मवीर भारती
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) गिरिजा कुमार माथुर
61. 'साखी' किस कवि का काव्य-संग्रह है?
(a) विजय देवनारायण साही
(b) कुंवर नारायण
(c) मलयज
(d) केदारनाथ सिंह
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) विजयदेवनारायण साही
62. 'पटकथा' कविता किसने लिखी?
(a) चंद्रकांत देवताले
(b) धूमिल
(c) रघुवीर सहाय
(d) राजेश जोशी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) धूमिल
63. साहित्य अकादमी का स्थापना वर्ष है -
(a) सन् 1953
(b) सन् 1963
(c) सन् 1974
(d) सन् 1984
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) सन् 1953
64. 'नहुष' नाटक के रचयिता हैं -
(a) गोपाल चन्द्र उर्फ गिरिधर
(b) ब्रजरत्न दास
(c) लाला श्रीनिवास दास
(d) महाराज विश्वनाथ सिंह
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) गोपाल चन्द्र उर्फ गिरिधर
65. हिन्दी का प्रथम दुखांत नाटक है -
(a) रणधीर प्रेममोहिनी
(b) विद्यसुंदर
(c) मयंकमंजरी
(d) जानकीमंगल
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) रणधीर प्रेममोहिनी
66. प्रसाद जी के किस नाटक का कथानक बौद्धों के पतनकाल का है?
(a) ध्रुवस्वामिनी
(b) करुणालय
(c) राज्यश्री
(d) विशाखा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) विशाखा
67. भारत में सबसे पहला पाश्चात्य रंगमंच कहां स्थापित हुआ?
(a) मुम्बई
(b) उज्जैन
(c) बंगाल
(d) कर्नाटक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) बंगाल
68. मिर्ज़ा ग़ालिब के जीवन को आधार बनाकर लिखा गया नाटक कौनसा है?
(a) बिना दीवारों का घर
(b) कैद-ए-हयात
(c) पर्दे के पीछे
(d) इकतारे की आँख
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) कैद-ए-हयात
69. हिन्दी का प्रथम एकांकी है -
(a) एक घूंट
(b) अंडे के छिलके
(c) तांबे के कीड़े
(d) काश्मीर का काँटा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) एक घूंट
70. 'प्रेम की वेदी' नाटक के रचनाकार हैं -
(a) प्रेमचंद
(b) सेठ गोविन्द दास
(c) डॉ. रामकुमार वर्मा
(d) लक्ष्मीनारायण लाल
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) प्रेमचंद
71. हिन्दी एकांकी का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(a) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(b) जगदीश चंद्र माथुर
(c) हबीब तनवीर
(d) डॉ. रामकुमार वर्मा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) डॉ. रामकुमार वर्मा
72. हिन्दी का प्रथम निबंधकार कौन है?
(a) भारतेन्दु
(b) सुदासुखलाल
(c) आचार्य शुक्ल
(d) इंशाअल्ला खां
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) भारतेन्दु
73. भारतेन्दु युग का सर्वश्रेष्ठ निबंधकार किसे माना गया है?
(a) पं. बालकृष्ण भट्ट
(b) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(c) बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(d) पं. प्रतापनारायण मिश्र
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) पं. बालकृष्ण भट्ट
74. भाषा का जादूगर किसे कहा गया है?
(a) सरदार पूर्ण सिंह
(b) शिवपूजन सहाय
(c) हरिशंकर परसाई
(d) विद्यानिवास मिश्र
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) शिवपूजन सहाय
75. 'निबंध सम्राट' किसे कहा गया है?
(a) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(b) रामचंद्र शुक्ल
(c) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(d) रामविलास शर्मा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) रामचंद्र शुक्ल
76. 'स्मृति की रेखाएँ', 'अतीत के चलचित्र' और 'श्रृंखला की कड़ियां' किसकी रचनाएँ हैं?
(a) शिवप्रसाद सिंह
(b) महादेवी वर्मा
(c) निर्मल वर्मा
(d) कुबेरनाथ राय
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) महादेवी वर्मा
77. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानी माना है?
(a) दुलाई वाली
(b) ग्यारह वर्ष का समय
(c) इंदुमती
(d) एक टोकरी भर मिट्टी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) इंदुमती
78. 'बंग महिला' का वास्तविक नाम है -
(a) राजेन्द्रबाला घोष
(b) दुलाई वाली
(c) आदर्शबाला घोष
(d) मधुबाला घोष
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) राजेन्द्रबाला घोष
79. प्रेमचंद की अंतिम कहानी है -
(a) पूस की रात
(b) कफ़न
(c) सवा सेर गेहूँ
(d) शतरंज के खिलाड़ी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) कफ़न
80. हिन्दी की पहली कहानी लेखिका है -
(a) चंद्रकिरण सोनरेक्सा
(b) हेमवती देवी
(c) चंद्रमुखी ओझा 'सुधा'
(d) बंगमहिला
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) बंगमहिला
81. प्रसादजी की प्रथम कहानी कौनसी है?
(a) शरणागत
(b) मधुवा
(c) ग्राम
(d) गुण्डा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) ग्राम
82. हिन्दी की प्रथम वैज्ञानिक कहानी 'चन्द्रलोक की यात्रा' के लेखक हैं -
(a) से. रा. यात्री
(b) राकेश वत्स
(c) गंगा प्रसाद विमल
(d) केशव प्रसाद सिंह
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) केशव प्रसाद सिंह
83. विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक' की पहली कहानी कौनसी है?
(a) ताई
(b) उद्धार
(c) रक्षाबंधन
(d) प्रेम-प्रतिमा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) रक्षाबंधन
84. मनोविश्लेषणवादी कहानीकार हैं -
(a) इलाचंद्र जोशी
(b) चतुरसेन शास्त्री
(c) बेचन शर्मा 'उग्र'
(d) उपेंद्रनाथ 'अश्क'
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) इलाचंद्र जोशी
85. 'समकालीन कहानी' के प्रवर्तक कौन है?
(a) गंगा प्रसाद विमल
(b) अमृतराय
(c) कृष्णा सोबती
(d) राकेश वत्स
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) गंगा प्रसाद विमल
86. प्रेमचंद का अपूर्ण उपन्यास है -
(a) मंगलसूत्र
(b) रूठीरानी
(c) वरदान
(d) कायाकल्प
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) मंगलसूत्र
87. हिन्दी में जासूसी उपन्यासों का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(a) गोपालराम गहमरी
(b) देवकीनन्दन खत्री
(c) ब्रजनंदन सहाय
(d) मेहता लज्जाराम शर्मा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) गोपालराम गहमरी
88. 'देहाती दुनिया' किस विधा की रचना है?
(a) उपन्यास
(b) कहानी
(c) निबंध
(d) संस्मरण
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) उपन्यास
89. भगवतीचरण वर्मा का साहित्य अकादमी (1961 ई.) द्वारा पुरस्कृत उपन्यास है -
(a) चित्रलेखा
(b) टेढ़े मेढ़े रस्ते
(c) भूले-बिसरे चित्र
(d) चाणक्य
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) भूले-बिसरे चित्र
90. यशपाल के किस उपन्यास में भारत विभाजन की भूमिका और उनके दुष्परिणामों का विस्तृत चित्रण हुआ है?
(a) देशद्रोही
(b) मनुष्य के रूप
(c) क्योँ फँसे
(d) झूठा-सच
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) झूठा-सच
91. हिन्दी का प्रथम आँचलिक उपन्यास है -
(a) मैला आँचल
(b) कलंकमुक्ति
(c) पलटूबाबू रोड
(d) परती परिकथा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) मैला आँचल
92. राही मासूम रज़ा के किस उपन्यास में गाज़ीपुर जिले के गंगोली गाँव के शिया मुसलमानों के जीवन का यथार्थ चित्रण हुआ है?
(a) नीम का पेड़
(b) कटराबी आरजू
(c) ओस की बूंद
(d) आधा गाँव
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) आधा गाँव
93. साम्प्रदायिक सद्भाव सम्बन्धी उपन्यास है -
(a) नीलू नीलिमा नीलोफर
(b) तमस
(c) मय्यादास की माड़ी
(d) झरोखे
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) नीलू नीलिमा नीलोफर
94. गांधीजी के दक्षिण अफ्रीका की जीवन संघर्षों पर केंद्रित उपन्यास है -
(a) पहला गिरमिटिया
(b) चिड़ियाघर
(c) जुगलबंदी
(d) परिशिष्ट
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) पहला गिरमिटिया
95. भारत विभाजन की त्रासदी का उपन्यास है -
(a) विपात्र
(b) जिन्दगीनामा
(c) रागदरबारी
(d) तमस
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) तमस
96. हिन्दी आलोचना की पहली पुस्तक है -
(a) हिन्दी कालिदास की आलोचना
(b) देव बड़े कि बिहारी
(c) नैषधचरित चर्चा
(d) विक्रमांक देव चरित चर्चा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) हिन्दी कालिदास की आलोचना
97. हिन्दी के प्रथम जीवनी लेखक कौन है?
(a) बाबू कार्तिक प्रसाद खत्री
(b) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(c) देवी प्रसाद मुंसिफ
(d) राधाकृष्ण दास
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) बाबू कार्तिक प्रसाद खत्री
98. हिन्दी का प्रथम आत्मकथा है -
(a) अर्द्धकथानक
(b) जीवन चरित्र
(c) तरुण के स्वप्न
(d) आत्मकथा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) अर्द्धकथानक
99. हिन्दी में पुस्तक के रूप में पहला संस्मरण है -
(a) बालमुकुंद गुप्त कृत 'हरिऔध जी के संस्मरण'
(b) महावीर प्रसाद द्विवेदी कृत 'अनुमोदन का अंत'
(c) वृन्दावनलाल वर्मा कृत 'कुछ संस्मरण'
(d) कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर कृत 'जिन्दगी मुस्काई'
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) बालमुकुंद गुप्त कृत 'हरिऔध जी के संस्मरण'
100. हिन्दी के रिपोर्ताज विधा के जनक हैं -
(a) शिवदान सिंह चौहान
(b) पद्मसिंह शर्मा
(c) नंददुलारे बाजपेई
(d) परमानंद श्रीवास्तव
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) शिवदान सिंह चौहान
101. हिन्दी में गद्यकाव्य के जनक हैं -
(a) रायकृष्ण दास
(b) विष्णु प्रभाकर
(c) प्रभाकर माचवे
(d) रामवृक्ष बेनीपुरी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) रायकृष्ण दास
ये भी पढ़ें;
• हिन्दी साहित्य के 51 अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | उत्तर सहित | AP TET, DSC, UGC NET
• हिन्दी साहित्य के बार-बार पूछे जाने वाले 25 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित
• हिन्दी साहित्य भक्तिकाल प्रश्नोत्तरी: 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
• हिन्दी साहित्य रीतिकाल प्रश्नोत्तरी: 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
इस आलेख में आधुनिक काल से संबंधित 101 प्रश्न दिए गए हैं उत्तर सहित, इसमें नामकरण एवं स्मरणीय तथ्य, भारतेन्दु युग (सन् 1859 से 1900 ई. तक), द्विवेदी युग (जागरण सुधार काल), छायावाद युग (1918 से 1936 ई.), छायावादयुगीन काव्य प्रवृत्तियां, उन्मुक्त प्रेममार्गी काव्य, प्रगतिवाद (1936-1942 ई.), प्रयोगवाद और नई कविता, आधुनिक काल महत्वपूर्ण कथन, आधुनिककालीन प्रमुख रचनाकार और उनकी रचनाएँ, हिन्दी नाटक, नाट्यगत स्मरणीय तथ्य, नाट्य रचनाकार और उनकी कृतियाँ, नाटक महत्वपूर्ण कथन, हिन्दी निबंध और स्मरणीय तथ्य, निबंधकार और उनके निबंध, हिन्दी कहानी, स्मरणीय तथ्य, हिन्दी कहानीकार और कहानियाँ, हिन्दी उपन्यास, हिन्दी उपन्यासकार और उनकी औपन्यासिक कृतियां, हिन्दी गद्य की अन्य विधाएं जैसे; आलोचना, जीवनी, आत्मकथा, रेखाचित्र, संस्मरण, यात्रा साहित्य, रिपोर्ताज, गद्यकाव्य, हिन्दी आलोचक और उनकी आलोचनात्मक कृतियां आदि से अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।
ये सभी 101 प्रश्न यूजीसी नेट, जेआरएफ हिन्दी साहित्य, अध्यापक भर्ती परीक्षा जैसे एपी टेट, सीटेट, एपी डीएससी, सीटेट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सहायक होंगे।


