World Meteorological Day 2027: जानिए विश्व मौसम विज्ञान दिवस का महत्व, इतिहास एवं इस वर्ष का थीम

Dr. Mulla Adam Ali
0

World Meteorological Day

World Meteorological Day 2027

विश्व मौसम विज्ञान दिवस : 23, मार्च 2027

विवरण : 'विश्व मौसम विज्ञान दिवस' विश्व मौसम संगठन (World Meteorological Organization) की स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

तिथि : 23 मार्च

स्थापना : सन् 1950 में 23 मार्च के दिन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक इकाई के रूप में विश्व मौसम संगठन (WMO) की स्थापना हुई थी और जिनेवा में इसका मुख्यालय खोला गया था।

उद्देश्य : देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें, संगोष्ठियों में मौसमविज्ञानी आपस में अनुभव एवं विचार बांटते हैं तथा इस पर चर्चा करते हैं कि इस उभरते विज्ञान के ज्ञान का मानवजाति के कल्याण के लिए कैसे बेहतर उपयोग किया जाए।

अन्य जानकारी : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा वर्ष 2013 में विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय था 'जीवन और संपत्ति के संरक्षण हेतु मौसम का अवलोकन'। (Watching the weather to protect life and property: Celebrating 50 years of World Weather Watch)

बाहरी लिंक : आधिकारिक वेबसाइट (विश्व मौसम विज्ञान संगठन)

हर साल 23 मार्च को पूरी दुनिया में "विश्व मौसम विज्ञान दिवस" (World Meteorological Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य वजह यह है कि लोगों को मौसम विज्ञान और इसमें हो रहे बदलावों के प्रति जागरूक करना है। मौसम विज्ञान दिवस मनाने में विश्व मौसम संगठन (WMO) का अहम भूमिका होती है। संगठन द्वारा ही प्रतिवर्ष मौसम विज्ञान से जुड़ा एक नया विषय (Theme) लाया जाता है, जिसपर पूरा साल काम होता है।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस का इतिहास

सन् 1950 में आज से 72 साल पूर्व विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना की गई थी। संस्था के अस्तित्व अथवा स्थापना के जश्न को मनाने के लिए प्रति वर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। विभिन्न देश विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) के सदस्य हैं। सदस्य राष्ट्र हर साल नियमित रूप से विश्व मौसम विज्ञान दिवस को एक विशेष विषय के साथ मनाते आ रहे हैं।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय

विश्व मौसम विज्ञान दिवस  (World Meteorological Day) 2021 का विषय विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा ‘महासागर, जलवायु और मौसम’ तय किया गया है। इसी के साथ विश्व के सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान के संयुक्त राष्ट्र (United Nations) दशक की शुरुआत भी इसी के साथ की जा रही है। बीते साल इस दिवस का विषय ‘मौसम और जल’ (Climate and Water) रखा गया था। इस साल के विषय अनुसार महासागरों का संरक्षण केंद्र में है। 2024 का विषय है " जलवायु कार्रवाई की अग्रिम पंक्ति में, 2025 का थीम "प्रारंभिक चेतावनी के अंतर को मिलकर पाटना" (Closing the early warning gap together), विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 का थीम विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 की थीम "आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा" (Observing Today, Protecting Tomorrow), विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2027 का थीम अभी रखा नहीं गया है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) का मुख्यालय जिनेवा (Geneva), स्वीटजरलैंड (Switzerland) में स्थित है। यह संगठन पृथ्वी के वायुमंडल की परिस्थिति और व्यवहार, महासागरों के साथ इसके संबंध और मौसम की जानकारी देता है। कुल 191 से ज्यादा देश एवं क्षेत्र संगठन के सदस्य हैं। संगठन समय-समय पर बाढ़, भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं का अनुमान लगाकर विश्व को आगाह करता है। 

विश्व मौसम विज्ञान दिवस को ऐसा मनाया जाता है

विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) पर विश्वभर में संगोष्ठियों (seminars) एवं बैठकों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रमों में वैज्ञानिक विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करते हैं। आजकल विद्यालयों (Educational institutions) में इस तरह के दिवसों को मनाया जा रहा है जिसमें वैज्ञानिकों (scientists) को बतौर अतिथि बुलाया जाता है और वे विषय के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हैं। कोरोनाकाल में यह सभी आयोजन ऑनलाइन (online) हो चुके हैं, ऐसे में परिचर्चाओं का आयोजन इसी तरह से होने जा रहा है। 

विश्व मौसम विज्ञान दिवस थीम 2027 (World Meteorological Day Theme 2027)

विश्व मौसम विज्ञान दिवस हर साल एक नए थीम (World Meteorological Day 2022 Theme) के साथ मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 (World Meteorological Day 2022) "प्रारंभिक चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई" (Early Warning and Early Action) की थीम को ध्यान में रखते हुए मनाया जा रहा है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस थीम 2024 'जलवायु गतिविधियों की अग्रिम पंक्ति पर'। 2025 का थीम "प्रारंभिक चेतावनी के अंतर को मिलकर पाटना" (Closing the early warning gap together), विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 का थीम विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 की थीम "आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा" (Observing Today, Protecting Tomorrow), विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2027 का थीम अभी रखा नहीं गया है।

World Meteorological Day 2027 Theme: विश्व मौसम विज्ञान दिवस थीम 2027 अभी रखा नहीं गया है।

ये भी पढ़ें;

World Water Day 2027: विश्व जल दिवस पर विशेष - बिन पानी सब सून!

World Sparrow Day 2027: जानिए विश्व गौरैया दिवस 2027 का उद्देश्य, इतिहास और महत्व 

World Poetry Day 2027: जानिए विश्व कविता दिवस का महत्व और इतिहास

World Consumer Rights Day: क्यों मनाया जाता है विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2027

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top