पिंगली वेंकैया जयंती : जानिए कौन थे पिंगली वेंकय्या - Har Ghar Tiranga

Dr. Mulla Adam Ali
0

Pingali Venkayya Jayanti : Azadi Ka Amrit Mahotsav : Har Ghar Tiranga

पिंगली वेंकय्या जयंती : जानिए कौन थे पिंगली वेंकय्या

भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक पिंगली वैंकैया या पिंगलि वेंकय्या (పింగళి వెంకయ్య)

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, या बात तो सब जानते ही हैं लेकिन अपने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी हुई कई ऐसी बातें हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से जुड़े कुछ खास बातें। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर नरेंद्र मोदी सरकार ने इस साल सरकार ने हर घर तिरंगा योजना (Har Ghar Tiranga) की शुरुआत की है। घर तिरंगा योजना के तहत सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आग्रह किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज का 2 अगस्त से खास संबंध क्या है? केंद्र सरकार 2 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगली वेंकैया की याद में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेगी। यह जानकारी पर्यटक मंत्री किशन रेड्डी ने दी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने भी मन की बात (Mann Ki Baat) में इसका जिक्र किया।

केंद्र मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि पिंगली वैंकैया (పింగళి వెంకయ్య) द्वारा अभिकप्ल किया गया मूल ध्वज कार्यक्रम में भी प्रदर्शित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस दौरान पिंगली के घर वालों को समारोह में आने का निमंत्रण भेजा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) में कहा, 'क्या आप जानते हैं, 2 अगस्त का हमारे तिरंगे से एक विशेष संबंध भी है। इसी दिन पिंगली वेंकैया (పింగళి వెంకయ్య) जी की जन्म जयंती है जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अभिकप्ल किया था। मैं (मोदी) उन्हें आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूं। 'मेरा एक सुझाव ये भी है कि 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी Social Media Profile (Facebook, Twitter, Instagram etc) में तिरंगा लगा सकते हैं।"

5 सालों के अध्ययन के बाद बनाया तिरंगे का अभिकप्ल

पीएम नरेंद्र मोदी ने जिन पिंगली वेंकैया (పింగళి వెంకయ్య) का जिक्र किया उनका देश की आजादी में बड़ा सहयोग रहा है। पिंगली वेंकैया (పింగళి వెంకయ్య) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।  पिंगली वैंकैया भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। पिंगली वैंकैया का जन्म 1876 में हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण वर्तमान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के निकट भटलापेनुमारु में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। हनुमंतरायडू उनके पिता थे। उन्होंने मद्रास (Madras) में अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की और स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए। भारत लौटने के बाद उन्होंने एक रेलवे गार्ड के रूप में और फिर बेल्लारी (Bellary) में कर्मचारी के रूप में काम किया फिर गांधीजी के संपर्क में आने के बाद पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya) ने भारत के आजादी लड़ाई में शामिल हो गए. पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya) ने 1916 के बाद करीब पांच साल के अध्ययन के बाद तिरंगे की  design बनाई थी।

राष्ट्रीय ध्वज का महत्व

• हर देश की पहचान उसके अद्वितीय ध्वज, प्रतीक और गान से होती है।

• तिंरगा एक प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है।

• भारत का राष्ट्रीय ध्वज मूल्यों और विचारों का प्रतिनिधित्व करता है।

• शीर्ष पर केसरिया रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है, बीच में सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतिनिधित्व करता है और नीचे हरा रंग उर्वरता, विकास और भूमि की शुभता का प्रतीक है।

• अशोक चक्र की इस बात का प्रतीक हैं कि 24 तीलियाँ मनुष्य के 24 गुणों को दर्शातीं हैं.

• तिरंगा स्वराज का प्रतीक माना जाता था।

FAQ;

1. भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा क्यों कहते हैं?

A. क्योंकि भारत के राष्ट्रीय ध्वज 3 (केसरी, सफेद व हरा) रंगों का समूह है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में तीन अलग-अलग रंग केसरिया ,सफ़ेद और हरा रंग होते है। इन तीन रंगो के कारण ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज को "तिरंगा" कहा जाता है।

2. भारत के राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया गया था?

तिरंगे को पहली बार 22 जुलाई, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया (National Flag Tiranga Adoption).

3. तिरंगा झंडा कब और किसने बनाया?

A. भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे हम तिरंगा भी कहते हैं, इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया (పింగళి వెంకయ్య) ने की थी। इसे 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व 22 जुलाई, 1947 में आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया।

ये भी पढ़ें;

ध्वजारोहण (बाल कहानी)

तिरंगे झंडे पर कविता : लहर लहर लहराय गगन में, भारत का सम्मान तिरंगा

Hind Desh Ke Nivasi Lyrics In Hindi : हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं

Pingali Venkayya, पिंगली वेंकय्या जयंती, Har Ghar Tiranga, Azadi Ka Amrit Mahotsav, Mann Ki Baat, PM Narendra Modi, Minister of Tourism of India G. Kishan Reddy, पिंगली वैंकैया या पिंगलि वेंकय्या పింగళి వెంకయ్య भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक, When did Pingali Venkayya designed the Indian flag?, What did Pingali Venkayya give India?, Who designed first Indian flag?, What did Pingali Venkayya do?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top