Best Poem On Mother In Hindi : ओस कणों सी पावन - माँ

Dr. Mulla Adam Ali
0

Best Poem On Mother In Hindi : B.L. Achha Poetry

Best Poem On Mother In Hindi

MAA Par Kavita Hindi 

ओस कणों सी पावन, माँ 

घट्टी की घम्मर में जो

गोद सुलाये, माँ

निंदिया के झूले में जो 

गीत सुनाए, माँ।


लाडेसर की किलकारी से 

रूह मचल जाए, माँ

जैसे लहरों में चमक गई हो

सूर्य किरण सी, माँ।


कच्ची पहली में जाने पर 

तिलक लगाए, माँ

गुड़ और दही खिलाकर 

जीवन की राह बनाए, माँ।


धड़के दिल भी हुलसे मन भी 

पर जब बच्चा घर आ जाए 

छाती से लग जाए, माँ।

भारी बस्ता, होमवर्क में

साथी सी बन जाए, माँ। 


आँख पिता की बच्चा देखे

कनखी से समझाए, माँ

हलवे से लेकर पिज्जा तक 

बच्चे को लालच दे जाए, माँ।


कभी मनौती, कभी चुनौती 

रंभाती गौ की वाणी में 

देवल देवल जाए, माँ।

तपती नन्नू की काया से

आँखें तर हो जाए, माँ।

फिर बच्चे की देखरेख में

पिघल मोम हो जाए, माँ।


बेटे को घोड़ी चढ़वाकर

या बेटी के हथलेवे में 

छाती से भर जाए, माँ

आशीषों के गीत गवाकर 

कुमकुम पाँव सजाती, माँ।


कंधे पर से पार निकलते

मोटे मोटे पोथों से सन्नाते

देर रात पढ़ते बच्चों को 

चुपचाप दूध दे जाए, माँ।

पोथी का व्याकरण छोड़

दिल की ग्रामर में खो जाए, माँ।


पंछी जब युगल हो जाते

अलग अपार्ट में उड़ जाते

तब भी तीज त्योहारों पर 

लपसी खीर पहुँचाती, माँ।


ऊंची रैंक विदेशी ऑफर 

भीतर से भर जाती, माँ।

पर विदेश जाते बच्चे को

देख विकल हो जाती, माँ।

शुभ संख्या में रुपए देकर

राहें आसान बनाती, माँ।


नटखट बचपन की स्नेह नियंता

बच्चों के जीवन की अभियंता

पंखों में ऊर्जा भर कर 

आकाश उड़ाती प्यारी, माँ

नीचे गिर जाने के डर से 

अपना पल्लू फैलाती, माँ।


कोमल धरती, निर्मल गंगा 

मधुरा भक्ति, सृजन की शक्ति 

ओस कणों सी पावक, माँ।

- बी. एल. आच्छा

नॉर्थटाऊन अपार्टमेंट
फ्लैटनं-701 टॉवर-27
स्टीफेंशन रोड(बिन्नी मिल्स)
पेरंबूर, चेन्नई (तमिलनाडु)
पिन-600012
मो-9425083335

ये भी पढ़ें; Maa Par Kavita : Poem on Mother in Hindi - माँ पर कविता

poem on mother in hindi, happy mother's day poem, Maa Kavita, Hindi Kavitayein, Kavita Kosh, Hindi Poetry, best poem about mother in Hindi...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top