Bal Kavita in Hindi: हास्य कविता अहा | अहा रसगुल्ला बाल कविता | Kids Poem

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Bal Kavita: Hindi Children's Poems by Faheem Ahmad

Hindi kids poems

फहीम अहमद की दो बाल कविताएँ : बच्चों के लिए मजेदार दो बाल कविताएं 1. अहा हास्य कविता 2. अहा! रसगुल्ला बाल कविता। बच्चों के लिए छोटी कविताएं, मनोरंजक बाल कविताएं, हिंदी में रोचक बाल कविताएं इस आर्टिकल में आपके समक्ष प्रस्तुत है। Hindi Children's Poem Aha.!, Hindi Bal Kavita Aha.! Rasgulla, Poem in Rasgulla in Hindi, Kids Poems in Hindi, Kavita Aha.! Rasgulla...

Aha.! Hasya Kavita In Hindi : हास्य कविता अहा : हिन्दी हास्य कविताएँ

1. कविता अहा


मेवा शक्कर अहा-अहा

खाया छककर अहा-अहा।

चूसे हमने आम रसीले

गिरे टपककर अहा-अहा।


लुढ़का गैंडा, मच्छर ने जब

मारी टक्कर अहा-अहा।

मेंढक चाचा झट खजूर पर

चढ़े उचककर अहा-अहा।


बन्दर के मन भाई अदरक

देखी चखकर अहा-अहा ।

बांध लिए बिल्ली ने घुंघरू

चली ठुमककर अहा-अहा।


Hindi Bal Kavita Aha.! Rasgulla : Kids Poem on Rasgulla : अहा! रसगुल्ला बाल कविता

2. अहा! रसगुल्ला


है गुलगुला, मुलायम, मीठा

अहा ! अहा! रसगुल्ला।


चुपके-चुपके मुनिया रानी

रसगुल्ले को तकती।

मुँह में पानी भर आया हैं

अब तो लार टपकती।।


मुनिया चुप है, लेकिन चुन्नू

माँगे खुल्लमखुल्ला!...


मुँह में रखते ही रसगुल्ला

मीठी खुशियाँ भरता।

ऐसा लगता मन में रस का

मीठा झरना झरता।।


रस में सराबोर हो झूमें

कर लें हल्लागुल्ला!...


निरख रही हैं नानी कब से

रसगुल्लों का प्याला।

मन करता तो खा लो नानी

इसका स्वाद निराला।।


पान थूक कर आ जाओ अब

झटपट कर लो कुल्ला।।...


- डॉ. फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; बाल कविताएं बच्चों के लिए : फहीम अहमद की आसान व छोटी आठ बाल कविताएँ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top