बच्चों की अनोखी हास्य कविता : मिस्टर लल्लू लाल | Hasya Kavita For Kids

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hasya Kavita For Kids Mr Lallu Lal : Bal Kavita Mr Lallu Lal

Hasya Kavita For Kids Mr Lallu Lal

बच्चों के लिए हास्य बाल कविता : बच्चों के लिए हिन्दी हास्य कविता मिस्टर लल्लू लाल, फहीम अहमद की हिंदी हास्य कविता बच्चों के लिए मिस्टर लल्लू लाल। मिस्टर लल्लू लाल बच्चों की अनोखी हास्य कविता, बच्चों के लिए मनोरंजक और रोचक हिंदी हास्य बाल कविता मिस्टर लल्लू लाल। Hasya Kavita For Kids Mr Lallu Lal, Mr Lallu Lal Bal Kavita In Hindi, Dr. Faheem Ahmad Ki Hindi Hasya Bal Kavita Mr Lallu Lal...

बाल एवं हास्य कविता मिस्टर लल्लू लाल

मिस्टर लल्लू लाल


यह हैं मिस्टर लल्लू लाल

करते रहते खूब कमाल

कभी-कभी बन जाते जोकर

खुद गिर जाते खाते ठोकर।


बच्चे उन्हें देखकर हँसते

वे बच्चों के दिल में बसते

नकली दाढ़ी मूंठ लगाकर

जब आ जाते घर से बाहर।


खों-खों करें बजे वे बन्दर

खूब चबाते रहें चुकन्दर

दिखलाते हैं कलाबाजियाँ

बच्चे पीटें खूब तालियाँ।


दिखने में हैं बिलकुल जीरो

बन बैठे इक दिन वे हीरो

पहन कोट, टाई लटकाई

सिर पे सुन्दर हैट लगाई।


काजल और पाउडर पाया

जल्दी-जल्दी उसे लगाया

सजधज घर से बाहर आए

बच्चे उन्हें देख चिल्लाए।


डरे देख कर उन्हें अचानक

भागो आया भूत भयानक

लल्लू सोचे आंखें मींचें

देखे खुद को ऊपर नीचे।


फिर शीशे में सूरत देखी

कर डाली थी भूल अनोखी

आँखों में था पाउडर डाला

काजल से चेहरा था काला।


- डॉ. फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; बच्चों के लिए हिन्दी हास्य कविता : हाथी दादा | Hasya Kavita For Kids

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top