Bal Kavita Bol Radio : विश्व रेडियो दिवस पर बाल कविता बोल रेडियो

Dr. Mulla Adam Ali
0

World Radio Day Poem on Radio : Bol Radio Bal Kavita In Hindi

World Radio Day Poem on Radio

रेडियो के विषय पर बेहतरीन कविता : रेडियो पर कविता प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। जनमानस के जीवन का अनिवार्य हिस्सा रेडियो एक ऐसा बहुआयामी जनसंचार साधन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो के जरिए अपने मन की बात जन-जन से करते हैं। Mann Ki Baat is a monthly Radio program of PM Narendra Modi. Poem on Radio in Hindi, Bal Kavita Bol Radio, Poem on World Radio Day, .. रेडियो कविता, विश्व रेडियो दिवस पर कविता, रेडियो पर कविता, बाल कविता बोल रेडियो, फहीम अहमद की रेडियो के विषय पर हिंदी बाल कविता बोल रेडियो।

बोल रेडियो


बोल रेडियो सच कितने हैं

तेरे इस घर में मेहमान।


डिब्बे जैसे छोटे घर में

इतने लोग घुसे कैसे।

कितने छोटे छोटे हैं सब

क्या बिल्कुल चीटी जैसे?

दरवाजा ही नहीं अभी मैं

खोल जिसे सब लेता जान


समाचार पढ़ भागा कोई

ढोल बजा फिर ढम ढम।

खेल रहे नौटंकी सब मिल

छिड़ी गीत की सरगम।

लगा मचाने हल्ला कोई

और किसी ने छेड़ी तान।


कितना बड़ा अजूबा है तू

लगता है जैसे सपना

तेरे घर में देश देश के

लोग बनाए घर अपना।

जोड़ समूची दुनिया तूने

अलग बनाई है पहचान।


- फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; Radio Premchand: मुंशी प्रेमचंद की कहानियां सुनना अब हुआ आसान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top