इको फ्रेंडली : पर्यावरण संरक्षण पर कविता | Poem on Eco Friendly | Hindi Kavita Eco Friendly

Dr. Mulla Adam Ali
0

Poem on Eco Friendly : Hindi Kavita Eco Friendly

Poem on Eco Friendly

पर्यावरण संरक्षण पर कविता इको फ्रेंडली : ईको फ्रेंडली या क्लाइमेट फ्रेंडली जीवनशैली अपनाने की दिशा में ये कविता आपके लिए। Eco Friendly or Climate Friendly lifestyle Poem in Hindi. Eco Friendly Par Kavita, Poem on Eco Friendly. Dr. Faheem Ahmad Poetry Eco Friendly, इको फ्रेंडली पर हिंदी कविता।

इको फ्रेंडली


छोड़ प्लास्टिक इको फ्रेंडली

चीजों को अपनाएँ हम।


कपड़े और जूट के थैलों

को लेकर जाएँ बाजार।

करें सुरक्षा हम प्रकृति की

इससे ही जीवन-संसार ।


अपनी आदत बदल आज से

पर्यावरण बचाएँ हम।


समझदार हैं दादाजी वह

पीते हैं कुल्हड़ में चाय।

कहते कुल्हड़ इको फ्रेंडली

झटपट मिट्टी में मिल जाय।


इससे न फैलता प्रदूषण

मिलजुल के मुस्काएँ हम।


छोड़ फाइबर की प्लेटों को

पत्तल का हो इस्तेमाल।

दोने में पी देखें मट्ठा

मिले ताजगी वाह कमाल।


चलो सुराही के पानी में

शीतलता भर लाएँ हम।

- फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; जंगल हमें बचाना है : Hindi Moral Story for Kids

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top