सपनों की बारिश : हिन्दी कविताएँ फहीम अहमद | Hindi Poetry Faheem Ahmad

Dr. Mulla Adam Ali
0

Dr. Faheem Ahmad Poetry in Hindi : Kavita Sapnon Ki Barish

Kavita Sapnon Ki Barish

कविता सपनों की बारिश : डॉ. फहीम अहमद की कविता सपनों की बारिश। हिन्दी कविता सपनों की बारिश, सपनों की बारिश कविता इन हिंदी। हिंदी कविताएँ, कविता कोश। हिन्दी बाल कविता सपनों की बारिश।

हिन्दी कविता सपनों की बारिश : Sapnon Ki Barish Kavita in Hindi

सपनों की बारिश


हुई रात सपनों की

बारिश झमाझम।


पड़े हम रहे अपनी

पलकों को मूँदे।

टपकती रहीं नन्हें

ख्वाबों की बूँदें।


लगे चाँद से हम

चमकने चमाचम।


सजे रात आँखों में

सपने सुहाने

लगे इंद्रधनुषी

तराने सुनाने।


बजी मस्त ख्वाबों

की ढोलक ढमाढम।


लगी झिलमिलाने

निराली तरंगें।

उड़ीं नभ में जैसे

हजारों पतंगें।


लगीं नाचने फिर

उमंगें छमाछम।

- डॉ. फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, एमजीएम कॉलेज,

संभल, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें; ख़्वाब पर एक कविता | स्तुति राय की कविता | Khwab Poem In Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top