ईश्वर के विषय पर बेहतरीन कविता : Poem on God in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Poem on God in Hindi : Ritu Verma Poetry in Hindi

Poem on God in Hindi

ईश्वर के विषय पर बेहतरीन कविता : रितु वर्मा की कविता "ईश्वर", भगवान के विषय पर बेहतरीन हिंदी कविता ईश्वर, हिंदी कविता ईश्वर। Ritu Verma Ki kavita Ishwar in Hindi, Hindi Kavita..

कविता ईश्वर : Bhagwan Par Kavita

ईश्वर

कोई तो है जो 

इस सृष्टि को चला रहा। 

एक अदृश्य सी शक्ति 

जो इस दुनियां का संतुलन बना रहा। 

हम माने या ना माने फिर भी 

इस जग को सजा रहा। 

कभी कहीं सुख तो 

कभी कहीं दुःख देकर 

हमारे जीवन में उन पलों का

 मतलब हमें बता रहा।

हम आए है इस जहां में बस

अपनी-अपनी भूमिका निभाने 

ये हर पल हमें ज्ञात करा रहा। 

नश्वर है इस दुनियां में सब कुछ 

ये हमे भी सीखा रहा। 

किस बात का कर रहे है ?

हम गुरूर ये हमे समझा रहा। 

हमे बनाया है किसी ओर ने 

ये हमें एहसास करा रहा। 

भूल न जाए हम अपने आपको

 इस अहंकार में कि हम क्या हैं?

ये हर पल हमें सज़ग कर रहा। 

कोई तो है जो एक अदृश्य 

सी शक्ति जो हमें हर पल 

जगा रहा। 

हमें हर पल कर्मों के हिसाब से 

हमें ये फल दे रहा। 

- रितु वर्मा

नई दिल्ली

ये भी पढ़ें; विधाता की महिमा : Vidhata Ki Mahima | Best Khaniya Hindi Me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top