हिंदी दिवस पर दोहे : हिंदी भाषा को समर्पित 9 दोहे | Dohe For Hindi Diwas

Dr. Mulla Adam Ali
0

हिंदी दिवस पर दोहे : हिंदी भाषा को समर्पित 9 दोहे | HINDI DIWAS PAR DOHE

हिंदी दिवस पर कुछ दोहे : पूरे भारत में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस और पूरे विश्व में हिंदी के सम्मान में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा को समर्पित राजेन्द्र वर्मा जी का दोहा संग्रह "हिंदी दिवस पर दोहे"

14 सितंबर संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया, और पहली बार 14 सितंबर, 1953 हिंदी दिवस मनाया गया। 1953 से हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाने का फैसला जवाहर लाल नेहरू जी ने किया था फिर 1953 से हर साल हिंदी दिवस (Hindi Diwas ka Mahatva) हिंदी के प्रचार प्रसार और बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और विश्व में अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है। हिंदी (dohe for hindi diwas) दिवस पर दोहे पढ़े और शेयर करें (Dohe of Rajendra Verma on Hindi Divas)

Hindi Diwas Par Dohe : Dohe of Rajendra Verma

Hindi Diwas Par Dohe

Hindi Diwas Par Dohe : हिंदी दिवस पर दोहे - Rajendra Verma Ke Dohe Hindi Diwas Par


कुर्सी-टोपी मिल करें, अँगरेज़ी की भक्ति।

देश खड़ा मुँह बा रहा, जैसे गूँगा व्यक्ति।।


कौवा-हँकनी बन गयी, हिन्दी रानी आज।

पटरानी इंग्लिश बनी, चला रही है राज।।


एक नागरिकता यहाँ, यद्यपि धर्म अनेक।

तुष्टनीति से पर अभी, भाषा बनी न एक।।


हिन्दी का यदि चाहते, हो सर्वोपरि नाम।

संसद, न्यायालय करे, हिन्दी में ही काम।।

 

जैसे झंडा एक है, भाषा भी हो एक।

अँगरेज़ी की अन्यथा, बनी रहेगी टेक।।


अपने दम पर ली बना, दुनिया में पहचान। 

अपने ही देते नहीं, हिन्दी को सम्मान।। 

 

पढ़-लिख कर कहला रहे, हिन्दी के विद्वान। 

लेकिन अपनी बोलियाँ, भूल गये श्रीमान।। 


कहने को सम्पन्न है, हिन्दी का संसार।

पर विमर्श के नाम पर, जड़जंगम उद्गार।।


संविधान से जब हुआ हिन्दी का संवाद।

मौलिकता गूंगी हुई, मुखर हुआ अनुवाद।।

- राजेंद्र वर्मा

हिन्दी दिवस पर हिंदी भाषा के महत्व को बताने वाले राजेन्द्र वर्मा जी के दोहे आपको कैसे लगे जरूरी कॉमेंट बॉक्स में बताइएगा। हिंदी दिवस पर विशेष दोहे हिंदी भाषा के महत्व पर बेहतरीन दोहे। हिंदी डे पर दोहे हिंदी में पढ़िए और अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कीजिए।

Hindi Dohe on Hindi Divas, Hindi Diwas Par Dohe, National Hindi Day Dohe in Hindi, Rastriya Hindi Diwas Par Dohe, World Hindi Day Dohe in Hindi, International Hindi Day Dohe in Hindi, Vishwa Hindi Diwas Dohe in Hindi, Rajendra Verma Ke Dohe Hindi Day Dohe in Hindi..

ये भी पढ़ें;

Dohe of Rajendra Verma : राजेन्द्र वर्मा जी के दोहे

राष्ट्र की राष्ट्रभाषा | हिंदी दिवस कविताएं | Hindi Diwas Kavitayen

राष्ट्रभाषा हिन्दी पर कविता : Rashtrabhasha Hindi Par Kavita

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top