हिंदी दिवस पर भाषण : जानिए हिंदी दिवस पर भाषण कैसे लिखे - Hindi Diwas Speech in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Speech On Hindi Diwas In Hindi : Hindi Diwas Essay in Hindi

Speech On Hindi Diwas In Hindi

हिंदी दिवस पर भाषण : Hindi Diwas Speech

जानिए हिंदी दिवस पर भाषण कैसे बोले

हिंदी दिवस भाषण (Hindi Diwas Speech) : भारत में सबसे अधिक लोगों के द्वारा बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है। समय के बीतते हिंदी की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। जनभाषा हिंदी को संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया। भारत विश्व में एक मात्र देश है जहां विविध संस्कृतियों का आचरण होता है। धर्म, संप्रदाय, परंपरा तथा भाषा में विविधता होने पर भी यहां के लोग एकता के सूत्र में बांधे हुए हैं। भारत की सबसे प्रमुख भाषा हिंदी है और दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी हिंदी ही है। भारत में विभिन्न प्रकार के भाषाएं बोली जाती है परंतु सबसे अधिक पढ़ी और लिखी जाने वाली भाषा हिंदी है। हिंदी को सर्वोच्च दर्जा 1949 में प्राप्त हुआ तब से राजभाषा के रूप में हिंदी को गौरवान्वित किया गया है।

ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर कविता हिंदी हिंदुस्तान का अंश

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है और विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को हर साल मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को सम्मान दे और हिंदी का प्रचार प्रसार हो। विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) और राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Diwas) की जानकारी इस आर्टिकल में नीचे उपलब्ध है।

हिंदी विश्व की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और हर भारतीय अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व महसूस करना चाहिए। हिंदी दिवस हमें यह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2023 में हिंदी पखवाड़े का आयोजन 14 सितंबर से 29 सितंबर तक किया जाएगा। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें हिंदी दिवस भाषण प्रतियोगिता (hindi day speech), हिंदी दिवस निबंध प्रतियोगिता (hindi day essay competition), अनुवाद प्रतियोगिता, हिंदी आलेख प्रतियोगिता, हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता या हिंदी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आदि शामिल हैं।

हिंदी दिवस पर भाषण : Hindi Diwas Speech (राष्ट्रभाषा बनाम राजभाषा) 14 सितंबर हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में - 14 September 2023 Hindi Diwas Speech In Hindi

भाषण की शुरुआत में क्या बोलें?

परम आदरणीय प्रधानाध्यापक जी को, सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं को, सभी छात्र छात्राओं को मेरा प्रणाम। सबसे पहले मैं आप सभी को आभार व्यक्त करना चाहता/चाहती हूं कि आपने मुझे हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए मौका दिया। मेरा नाम _____ है, मैं कक्षा ___ का छात्र हूं। आज हिंदी दिवस के अवसर पर मेरा प्रिय विषय हिंदी पर अपने कुछ विचार आपके सामने प्रस्तुत करूंगा/करूंगी।

भाषण में क्या बोलें?

हिंदी दिवस सभी भारतीयों के लिए और समस्त हिंदी प्रेमियों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज 14 सितंबर पर पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत पूरे दुनियाभर में हिंदी प्रेमियों द्वारा हिंदी दिवस मनाया जायेगा, हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार हो। दुनियाभर में लगभग छः हजार से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती है और अनेक प्रकार की बोलियां भी है खासकर भारत में बोली जाती है। इस छः हजार भाषाओं में हिंदी भी एक है जो भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बोली जाती है। हिंदी विश्व में बोली जानी वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है और इसकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। हिंदी अन्य भाषाओं की तुलना में सरल भाषा है जिसे आसानी से समझ सकते हैं, पढ़ सकते हैं, लिख सकते हैं, बोल सकते हैं और सीख भी सकते हैं।

भारत में अधिकतर लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा से प्राप्त हुआ। हिंदुस्तान की जननी भी कहते हैं हिंदी भाषा को, आज देश के सभी राज्यों में हिन्दी बोलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बैंकिंग, मीडिया, सरकारी कामकाज, सिनेमा, शिक्षा, समाचार पत्रों आदि क्षेत्रों में हिंदी की मांग बढ़ती जा रही है। पूरे भारत को हिंदी एकता के सूत्र में फिरोकर रखा है, आज देश का हर नागरिक हिंदी भाषा का उपयोग करके इसका सम्मान बढ़ा रहा है।

भारत देश को एकत्रित करने में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत में अलग अलग राज्यों में अलग अलग भाषाएं बोली जाती है सभी को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एक भाषा की जरूरत है तो वह काम हिंदी से ही हुआ। समाज के लोगों से बातचीत करने के लिए एक भाषा की आवश्यकता है तो भारत में ज्यादातर लोगों से बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है इसलिए हिंदी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि एक दूसरे से अपने विचार व्यक्त करने के लिए और संचार करने के लिए। हिंदी आज भारत में ही नहीं दुनियां में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं से एक है इसलिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जा रहा है।

आज हम सब देख रहे हैं कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। भारत के अलावा विश्वभर में अनेक विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। सरकारी कामकाज में हिंदी की उपयोगिता बढ़ती जा रही है और प्रश्नपत्रों में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी प्रश्न पूछे जा रहे हैं। हिंदी पत्र-पत्रिकाएं और न्यूज चैनल ने हिंदी के प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हिंदी फिल्म जगत (बॉलीवुड) से भी हिंदी का वर्चस्व बढ़ने लगा है। बैंकिंग, मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री आदि क्षेत्रों में हिंदी की मांग बढ़ती जा रही है और आज हिंदी अनेक लोगों को जीविका बन चुकी हैं।

हमें इस बात से गर्व है कि हिंदी आजादी से पहले, आजादी के समय और आजादी के बाद भी देश को एकता के सूत्र में बांधके रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी से ही समाज का निर्माण हुआ और देश का निर्माण हुआ। हिंदी भाषा पर हम सब गर्व महसूस करना चाहिए। हिंदी भाषा के प्रचार में हम सब मिलकर कदम बढ़ाना है।

भाषण के समापन में क्या बोलें?

हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारी दिल की भाषा है जो आसानी से समझ और समझा सके।  हिंदी हर भारतीयों के दिल पर राज करती है इसलिए हिंदी भाषा का उपयोग करें और इसका प्रचार प्रसार करें। इसी विचारों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देना चाहता/चाहती हूं। आशा है कि आप हिंदी दिवस पर भाषण जरूर पसंद आया होगा। मेरी ओर से आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद। जय हिंद - जय हिंदी।

हिंदी दिवस पर 10 लाइनें : 10 Lines about Hindi Diwas in Hindi

1. हिंदी हमारी मातृभाषा है।

2. भारत में प्रति वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस और दुनियाभर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

3.  देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को संविधान सभा ने राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर, 1949 को स्वीकार किया।

4. 14 सितंबर, 1953 को पहली बार आधिकारिक रूप में हिंदी दिवस को मनाया गया।

5. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी दिवस को 14 सितंबर पर मनाने का फैसला किया।

6. हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी दिवस मनाया जाता है।

7. हिंदी दिवस पर अनेक प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जैसे निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन आदि।

8. आज हिंदी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है।

9. हिंदी भारत के अलावा बाहरी देशों में 150 से अधिक विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है।

10. हिंदी हमारी दिल की भाषा है, हमें हिंदी बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए।

ये भी पढ़ें;

Hindi Diwas 2024: जानिए इतिहास और महत्व क्यों मनाया जाता है 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस?

World Hindi Day 2024: 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

Hindi Diwas 2024 : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर इन खूबसूरत संदेशों से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रभाषा की महत्ता एवं हिंदी पर निबंध : Essay On Rashtrabhasha Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top