Hindi Diwas 2024: जानिए हिन्दी दिवस किसकी याद में मनाया जाता है, कब हुई थी स्थापना?

Dr. Mulla Adam Ali
0

History and Facts in Hindi : National and World Hindi Day

National and World Hindi Day history and Facts in hindi

जानिए हिन्दी दिवस किसकी याद में मनाया जाता है, कब हुई थी स्थापना?

हर साल 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने के लिए 14 सितंबर का दिन क्यों चुना गया है? इसके पीछे बहुत ही दिलचस्प इतिहास है। तो आइए जानते हैं हिंदी दिवस का इतिहास और महत्त्व के बारे में।

Hindi Diwas 2024 : भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इन दोनों तारीखों के पीछे का इतिहास क्या है आप इस आर्टिकल में जानें।

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का इतिहास देखे तो इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत की राजभाषा हिंदी होने का एक मत से निर्णय लिया। पहली बार आधिकारिक तौर पर हिंदी दिवस 1953 को मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसल लिया गया।

वहीं, दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन नागपुर में 1975 को पहला विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। नागपुर में चला विश्व हिंदी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी भाषा को सुदृढ़ बनाना और बढ़ावा देना। इसकी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष इस दिन को मनाया जाता है। पहली बार विश्व हिंदी दिवस 2006 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा विश्वभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था।

हिंदी को फारसी शब्द हिंद से इसका नाम मिला है, हिंद का अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'। सिंधु नदी की भूमि की भाषा नाम 11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्की के अक्रमणकारियों ने दिया था। तुर्की के अक्रमणकारियों ने सिंध नदी क्षेत्र की भाषा हिंदी नाम दिया था। हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है, दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी है। हिंदी आज भारत के बाहर अनेक देशों में बोली जाती है, जैसे फिजी, मॉरीशस, नेपाल, अमेरिका, जापान, चीन, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो में। अपने वर्तमान स्वरूप में हिंदी विभिन्न अवस्थाओं के माध्यम से उभरी हुई है, जिसके दौरान अन्य नामों से भी जाना जाता है।

हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी भाषा को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत में सभी जगहों में इसके उपयोग की सूचना दी जाती है। खासतौर पर जहां लोग अंग्रेजी का उपयोग ज्यादा करते हैं। इसके लिए 14 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह या हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इस समय देश के सभी जगह पर कई प्रकार के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

हिंदी दुनियां की सबसे पुरानी भाषा के साथ-साथ सरल भाषा भी है। हिंदी में जो लिखा जाता है वहीं पढ़ा जाता है। हिंदी भारत की प्रचलित भाषा ही नहीं बल्कि दुनियां में तेजी गति से विकास करने वाली भाषाओं में से एक है। भारत में 52 करोड़ लोगों के द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और भारत में ज्यादातर अखबार हिंदी में ही छपते हैं। बॉलीवुड आज दुनियां में सबसे ज्यादा फिल्म निकालने वाला इंडस्ट्री है बॉलीवुड हिंदी सिनेमा को विश्व व्यापी कर चुका है और हिंदी अनेक लोगों की जीविका बन चुकी है।

भारत के बाहर दुनियां के कई विश्वविद्यालयों में आज हिंदी पढ़ाई जा रही है उतना ही नहीं आज हिंदी में रचना करने वाले भारत के बाहर कई लोग है और प्रवासी साहित्य नाम से हिंदी में स्थान दिया गया है। बैंक, मीडिया, इंटरनेट पर आज हिंदी की मांग बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें; हिन्दी दिवस 2024 : राष्ट्रीय और विश्वभाषा के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी - Hindi in the perspective of national and world language

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top