हिंदी दिवस 2024 : आज मनाया जा रहा है देश भर में हिंदी दिवस

Dr. Mulla Adam Ali
0

14 September, 2024 Hindi Diwas : PM Modi, Amit Shah and Rahul Gandhi greet people on Hindi Day

Rahul Gandhi greet people on Hindi Day

हिंदी दिवस 2024 : आज मनाया जा रहा देश भर में है हिंदी दिवस

आज 14 सितंबर बमदेशभर में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को संविधान सभा ने राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिन्दी अब भारत की ही नहीं विश्व भाषा के रूप में विराजमान हैं। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 52 करोड़ लोगों की पहली भाषा है।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिया है। पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर हिंदी के विकास में योगदान दें रहे सभी हिन्दी प्रेमियों और भाषाविदों को बधाई देकर हिंदी के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

भारत के गृहमंत्री  श्री अमित शाह ने भी हिंदी दिवस पर अपना संदेश ट्विटर पर शेयर किया है। हिंदी भाषा को सुदृढ़ करने में अपना योगदान देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा है कि हिंदी भाषा की सबसे बड़ी शक्ति उसकी सरलता, मौलिकता तथा उसकी वैज्ञानिक आधार है।

नई शिक्षा नीति को लेकर अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने हिंदी और अन्य भाषाओं का समानांतर विकास नई शिक्षा नीति से करेगी। गृहमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मातृ भाषा के साथ साथ हिंदी के संरक्षण और विकास में अपना योगदान दें।

नरेंद्र मोदी सरकार ने राजभाषा हिंदी के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। आज हिंदी राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी व्यापक रूप से स्वीकर की जा रही है। हिंदी भाषा के इस विकास क्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का प्रयास भी अग्रणी है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी में संबोधन किया था।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी के नेता और संसद सदस्य हैं श्री राहुल गांधी ने भी देशवासियों को हिंदी दिवस पर अपने ट्विटर अकाउंट पर बधाई दी उन्होंने कहा कि किसी एक भाषा का ज्ञान बढाने के लिए अन्य भाषाओं का ज्ञान को बढ़ाना जरूरी है, हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी दिवस पर राहुल गांधी ने बधाई देते हुए एक पोस्टर को भी साझा किया है जिसमें भारतीय भाषाओं में अक्षर लिखे गए हैं।

भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ भारतीय राजनीति के सभी मुख्य नेताओं ने हिंदी दिवस पर फेसबुक, ट्विटर के जरिए अपना शुभकामना संदेश शेयर कर देशवासियों को हिंदी दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिंदी दिवस पर भारत में कई विश्वविद्यालयों, स्कूल और कॉलेजों में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस पर अनेक प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ है जैसे भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, कविता पाठ, फवेबुक पर हिंदी दिवस समारोह या हिंदी दिवस फेसबुक लाइव कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। देश के सभी हिंदी प्रेमी हिंदी दिवस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंदी दिवस पर नारे, हिंदी दिवस पोस्टर, हिंदी दिवस इमेज, हिंदी दिवस पर कविता शेयर कर हिंदी के प्रति अपना प्यार जताया है। आज हिंदी भारत समेत अनेक देशों में तेजी गति से विकास होते जा रही है, विश्व के प्रसिद्ध भाषाओं में आज हिंदी तीसरे स्थान पर है। हिंदी आज कई लोगों की जीविका बन चुकी है। हिंदी पढ़ना और पढ़ाना हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि हिंदी का प्रचार प्रसार हो। हिंदी को अपनाओ, हिंदी है हम, हमारी हिंदी प्यारी है। आज हिंदी में रचना करने वाले सिर्फ भारतीय ही नहीं, विदेशी लोग भी हिंदी में अपने रचनाएं लिख रहे और हिंदी भाषा के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें;

Hindi Diwas 2024 : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर इन खूबसूरत संदेशों से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2024 : हिन्दी दिवस पर हिन्दी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | जानिए हिंदी से जुड़ी दिलचस्प बातें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top