Hindi Diwas 2024 : हिन्दी दिवस पर हिन्दी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | जानिए हिंदी से जुड़ी दिलचस्प बातें

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Diwas 2024 : हिन्दी दिवस पर हिन्दी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य : जानिए हिंदी से जुड़ी दिलचस्प बातें

Interesting facts about Hindi language

हिंदी भाषा के बारे में आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे हिंदी दिवस पर ये आश्चर्यजनक तथ्य

Hindi Day Best Amazing Facts about Hindi Language : राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रति वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, भारत के अलावा आज हिंदी कई देशों में बोली जाती है। हिंदी बोलने वालों की संख्या भारत के अलावा अन्य देशों में भी बढ़ती ही जा रही है। विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से हिंदी का स्थान तीसरे नंबर पर है। हिंदी दिवस पर आज हिंदी से जुड़े रोचक तथ्य इस आर्टिकल में जानेंगे। हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा से संबंधित ये महत्वपूर्ण जानकारी बेहद दिलचस्प और आपके ज्ञान को बढ़ाने वाली है।

हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें, हिंदी दिवस पर ये रोचक जानकारी आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे और हिंदी दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेंगे। Interesting facts about Hindi language, हिन्दी भाषा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पढ़े और शेयर करें।

हिंदी भाषा के बारे में अद्भुत तथ्य : Interesting facts about Hindi language

Q. प्रश्न 1. हिन्दी शब्द का अर्थ क्या है?

A. उत्तर : हिन्दी शब्द फारसी के शब्द 'हिन्द' से लिया गया है। ‘सिंधु नदी की जमीन’ हिन्द शब्द का अर्थ है।

Q. प्रश्न 2. हिन्दी का इतिहास कितने वर्ष पुराना है?

A. उत्तर : हिन्दी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है।

Q. प्रश्न 3. हिन्दी भाषा में कौनसा शब्द सबसे ज्यादा प्रचलित में है?

A. उत्तर : हिंदी का सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाना वाला शब्द है ‘नमस्ते’

Q. प्रश्न 4. भारत में हिन्दी  कितने प्रतिशत लोगों द्वारा बोली जाती है?

A. उत्तर : हिन्दी भाषा का इस्तेमाल भारत में 40 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग करते हैं।

Q. प्रश्न 5. भारत के अलावा किन किन देशों में हिन्दी बोली जाती है?

A. उत्तर : पाकिस्तान, नेपाल, अमेरिका, यूरोप, जापान, गुयाना, फिजी, मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका एवं टोबैगो आदि देशों में हिन्दी बोली जाती है।

Q. प्रश्न 6. हिन्दी विश्व में किन देशों में पढ़ाई जाती है?

A. उत्तर : दुनियां में लगभग 175 विश्वविद्यालयों में आज हिंदी पढ़ाई जा रही है। जिसमें अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय भी शामिल हैं जो हिंदी पढ़ाई जा रही है।

Q. प्रश्न 7. विश्व में सबसे ज्यादा हिन्दी फिल्मों का निर्माण कहां होता है?

A. उत्तर : दुनिया में सबसे ज्यादा हिन्दी फिल्मों का निर्माण भारत में होता है, बॉलीवुड सबसे ज्यादा हिन्दी फिल्मों का निर्माण करने वाला इंडस्ट्री है।

Q. प्रश्न 8. हिन्दी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने वाला पहला भारतीय राज्य कौनसा है?

A. उत्तर : हिंदी को आधिकारिक दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार है। बिहार ने 1881 में उर्दू को हटाकर अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को स्थान दिया।

Q. प्रश्न 9. हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक कौनसी है?

A. उत्तर : हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक 'प्रेम सागर' है जो 1805 में प्रकाशित हुई थी। प्रेम सागर पुस्तक को लल्लू लाल ने लिखा था।

Q. प्रश्न 10. हिंदी दिवस को 14 सितंबर को मनाने का फैसला कब लिया गया?

A. उत्तर : हिंदी साहित्य सम्मेलन में गांधी जी ने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को 14 सितंबर, 1949 को कहा था। पहली बार हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया।

Q. प्रश्न 11. पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में हिंदी का संबोधन कब किया गया?

A. उत्तर : संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की आम सभा में 1977 को हिंदी में पहली बार संबोधित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ में तत्कालीन विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने हिंदी में भाषण (Speech in Hindi) दिया था।

Q. प्रश्न 12. हिन्दी भाषा को सीखना बहुत आसान क्यों माना जाता है?

A. उत्तर : दुनियां में सबसे आसान से सीखी जाने वाली भाषा हिंदी है क्योंकि हिंदी में जो लिखा जाता है वही बोला जाता है। शब्दों का उच्चारण वैसा ही होता है जैसा हम लिखते हैं।

Q. प्रश्न 13. गांधी जी ने हिंदी भाषा के बारे में क्या कहा था?

A. उत्तर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा के संबंध में कहा था कि - "हिंदी हृदय की भाषा है, हृदय - हृदय से बात करता है तो वह हिंदी भाषा से ही साध्य है।"

Q. प्रश्न 14. विश्व में हिंदी भाषा का क्या स्थान है?

A. उत्तर : विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से हिंदी एक है। मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी सर्वाधिक प्रचलित भाषा है।

Q. प्रश्न 15. हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं?

A. उत्तर : भारतीय संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था इसलिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Q. प्रश्न 16. विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) कब मानते हैं?

A. उत्तर : विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) हर साल 10 जनवरी मानते हैं।

ये भी पढ़ें;

Hindi Diwas 2024: जानिए इतिहास और महत्व क्यों मनाया जाता है 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस?

World Hindi Day 2024: 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top