वर्षा ऋतु पर निबंध : Varsha Ritu Par Nibandh - Essay on Rainy Season in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Essay on Rainy Season in Hindi

Essay on Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतु पर निबंध

In this Article

10 लाइन का निबंध वर्षा ऋतु पर (10 Lines Essay On Rainy Season In Hindi)

200-300 शब्दों मे वर्षा ऋतु पर निबंध (Short Essay on Rainy Season in Hindi 200-300 Words)

400-500 शब्दों में वर्षा ऋतु पर निबंध (Essay on Rainy Season in Hindi 400-500 Words)

रोचक तथ्य वर्षा ऋतु के बारे में (Interesting Facts About Rainy Season in Hindi)

क्या सीखेगा आपका बच्चा वर्षा ऋतु के निबंध से? (What Will Your Child Learn from a Rainy Season Essay?)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Varsha Ritu Par Nibandh

वर्षा ऋतु बहुत सुंदर होता है। इस ऋतु को ‘मानसून सीजन’ भी कहते हैं। इस ऋतु में पूरा गांव या शहर घने बादलों से घिरा होता है, ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगती है और कभी-कभी ये हवाएं आंधी का भी रूप धारण कर लेती है। वर्षा ऋतु के समय आने पर भीषण गर्मी से सभी जीव जंतुओं को थोड़ी राहत मिलती है और यह माह सितंबर तक चलता है। वर्षा ऋतु से सिर्फ मानवों को नहीं बल्कि जानवरों और पक्षियों को भी गर्मी से राहत मिलती है। वर्षा या बरसात का ये मौसम सबसे महत्वपूर्ण किसानों के लिए होता है, क्योंकि अच्छी फसल उत्पादन के लिए बरसात की बहुत जरूरत है और देश में नब्बे प्रतिशत किसान अपनी फसल उत्पादन के लिए बारिश पर निर्भर है। कई तालाब, नदियां और जंगल गर्मी के दौरान सूखे पड़ जाते हैं, जिसके कारण वहां रहने वाले मानव और जीव जंतुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। वर्षा ऋतु के आगमन से बरसात के बाद यह तालाब और नदियां फिर पानी से भर जाते हैं और पेड़-पौधे हरे-भरे लगने लगते हैं। वर्षा ऋतु सबकी प्रिय ऋतु है, हर कोई वर्षा ऋतु का मजा अपने-अपने तरीके से लेता है। कुछ लोग वर्षा के समय बाहर जाकर इसका आनंद लेते हैं तो कुछ घर पर ही अपने परिवार के साथ वर्षा का आनंद लेते हैं। सबसे ज्यादा बच्चों के लिए वर्षा ऋतु बहुत पसंदीदा ऋतु है, वर्षा के समय बच्चे बहुत कुछ करते है जैसे वर्षा में खेलना नांव बनाकर, रेत से घर बनाना आदि। तो आइए आज सबका प्रिया ऋतु वर्षा पर निबंध लेखन हिंदी में कैसे लिखे आसान तरीके से जानते हैं। वर्षा ऋतु पर छोटा सा निबंध और साधारण तरीके से कैसे लिखे जानते हैं। एस्से वर्षा ऋतु पर, मानसून पर निबंध हिंदी में, essay on rainy season in Hindi..

10 लाइन का वर्षा ऋतु पर निबंध (10 Lines On Rainy Season In Hindi)

वर्षा ऋतु अपने साथ कई खुशियां लेकर आता है। यह मौसम सभी का प्रिय है बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी बहुत प्रिय ऋतु है। बरसात पर बच्चों के लिए आसान तरीके से अपने अनुभवों को 10 लाइन में लिखने को प्रेरित करने से वह निबंध के तौर पर 10 लाइन लिखने के लिए कोशिश करेंगे। निम्न लिखित वर्षा ऋतु पर दस लाइन बच्चों को वर्षा पर निबंध लिखने में सहायक होगी।

1. वर्षा ऋतु सबका प्रिय ऋतु है और सबको बहुत सुहावना लगता है।

2. वर्षा ऋतु में आसमान में घने बादल छाए रहते हैं।

3. वर्षा ऋतु हमें भीषण गर्मी से राहत दिलाता है।

4. भारत कृषि प्रधान देश है इसके कारण यहां बरसात का बहुत महत्व है।

5. वर्षा ऋतु के कारण प्रकृति हरियाली से सुंदर बनती है।

6. वर्षा के कारण किसान के मन में दिन में सपने जागने लगते हैं, नए उमंग और उत्साह (खुशी) का एहसास होता है।

7. बच्चे वर्षा ऋतु में कागज के नाव बनाकर खेलते हैं।

8. बरसात के बाद किसान खेती के काम में लग जाते हैं बीज बोने के लिए तयारी करने लगते हैं।

9. बरसात के मौसम में पेड़ों पर अजीब हरियाली छा जाती है और रंग-बिरंगे फूल खिलने लगते हैं 

10. वर्षा ऋतु के कारण सूखे हुए नदियां, तालाब फिर से पानी से भर जाते हैं।

200-300 शब्दों मे वर्षा ऋतु पर निबंध (Short Essay on Rainy Season in Hindi 200-300 Words)

बारिश जिनको पसंद नहीं है ऐसे बहुत से कम लोग होंगे, हर कोई वर्षा ऋतु का मजा अपने तरीके से लेते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका प्रिय मौसम है। खासकर बारिश को लेकर बच्चों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। वर्षा ऋतु पर निबंध 200-300 शब्दों में आज जानते है बारिश का मौसम में ऐसा क्या खास है ;

बारिश का मौसम यानी वर्षा ऋतु। भारत में वर्षा ऋतु का आगमन जून के महीने में होता है और इसके आने से ढेर सारी खुशियां और नए उमंग भी साथ में आते हैं। खासकर वर्षा ऋतु किसानों के लिए एक आशीर्वाद की तरह होती है। वर्षा के कारण मौसम ठंडा पड़ जाता है और चारों ओर हरियाली छा जाती है और एक अलग तरह का सुकून प्रकृति के जरिए बारिश के दौरान हमें प्राप्त होता है। 

वर्षा ऋतु में असमान चारों तरफ घने बादलों से घिरा हुआ होता है, चारों ओर ठंडी हवाएं, बारिश की वो पहली बूंद हमारे लिए एक नई ऊर्जा पैदा करती है। बारिश का मौसम हमें गर्मी से मुक्त दिलाता है यह किसी वरदान से कम नहीं है। जब वर्षा ऋतु का आगमन होता है तो चारों तरफ प्रकृति में हरियाली छा जाती है और प्रकृति का यह सुंदर दृश्य से जीवन में खुशियां बिखरने लगती है। हर किसी को अप्रैल और मई माह की गर्मी को झेलकर बेसब्री से मानसून का इंतजार करने लगते हैं, यह वर्षा का मौसम हमें गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ कई खुशियां साथ में लेकर आता है। कृषि प्रधान देश है हमारा इसलिए भारत में वर्षा ऋतु का अधिक महत्व होता है और कृषकों के लिए बारिश चाहिए फसल उत्पादन करने के लिए बरसात अहम भूमिका निभाती है। गर्मी में सूखे पड़े हुए पेड़-पौधे बारिश के कारण हरे-भरे लगने लगते हैं, नदी और तालाब फिर पानी से भर जाते हैं, खेत फसलों से भर जाते हैं। धरती पर स्थित हर जीव जंतुओं बारिश की बौछार में झूम उठते हैं। बारिश का यह मौसम हमारे जीवन में कई प्रकार के खुशियां लाता है, बारिश की पहली बूंद जब हमें छू जाती है तो नीरस मन भी खुशी से भर जाता है। वर्षा ऋतु का आनंद बच्चे अपने तरीके से लेते हैं, बच्चे नाव बनाकर बारिश में खेलने लगते हैं और माँ से अच्छे-अच्छे पकवान बनाती है तो खिड़की के सामने बैठकर खाते हुए मजे लेते हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े भी वर्षा का आनंद अपने तरीके से लेते हैं। बारिश का मौसम खुशियों के साथ कई त्योहारों को भी लेकर आता है जैसे रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेश पूजा आदि। वर्षा ऋतु के दौरान सावन का भी महीना लगता है।

400-500 शब्दों में वर्षा ऋतु पर निबंध (Essay on Rainy Season in Hindi 400-500 Words)

वर्षा सभी प्राणियों के लिए जीवन का आधार है, हमें वर्षा से ही पेयजल और खेती के लिए पानी मिलता है बरसात हमारे लिए वरदान की तरह है। वर्षा ऋतु का महत्व को समझने के लिए यह निबंध पढ़े और बच्चों को भी पढ़ाए, वर्षा ऋतु पर निबंध से उनकी जानकारी बढ़ेगी और उनको बारिश के मौसम निबंध कैसे लिखे यह भी पता चलेगा।

बरसात का मौसम क्या है? (Rainy Season in Hindi?)

मई और जून के भीषण गर्मी से राहत जब मिलती है आसमान में घने बादल छाने लगती है, सर्द और तेज हवाएं चलने लगती है तो समझ लेना चाहिए कि वर्षा ऋतु का आगमन होने वाला है। इस मौसम में बारिश कभी भी हो सकती है मगर हमें पहले पता चलता है कि बारिश होने वाली है। धूप देखते-देखते कम हो जाने लगती है और इसकी जगह गड़गड़ाहट बादलों की हमें सुनाई देती है। वर्षा ऋतु में बारिश पहले बौछार के रूप में शुरू होकर धीरे धीरे बारिश की बूंदे बड़ी होने लगती है। इसके बाद बारिश लगातार होती है और बारिश रुकने के बाद आसमान में इंद्रधनुष भी दिखाई देता है। यह मौसम सिर्फ प्रकृति को ही नहीं हमारे मन को भी खूबसूरत करता है, जमीन पर पड़े बारिश की बूंदे हमारे लिए वरदान है। बारिश की बूंदे जमीन की मिट्टी पर पड़कर जमीन से आनेवाली सोंधी महक हमारे मन को छू जाती है, सूखे पड़े पेड़ पौधे हरे भरे लगने लगते हैं। बारिश के बाद आसमान का नजारा देखने के लिए सुंदर लगता है। ऐसा सुंदर यह बारिश का मौसम सभी के मन को प्रसन्न कर देता है और गर्मी से राहत मिलती है।

वर्षा ऋतु का महत्व ( Rainy Season Importance in Hindi)

भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां वर्षा ऋतु का महत्व और भी ज्यादा है। भारत की अर्थ व्यवस्था कृषि भी ज्यादातर निर्भर है और कृषि वर्षा पर। अच्छी फसल उत्पादन के लिए कृषक बारिश का इंतजार करते हैं। धरती पर स्थित सभी प्राणी वर्षा पर निर्भर है, बारिश से सिर्फ फसल उत्पादन ही नहीं बिजली उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाती है। वर्षा ऋतु पर पानी को डैम और तालाब में इकट्ठा कर टरबाइन के सहारे नियंत्रित रूप से बिजीली का उत्पादन किया जाता है। धरती पर बढ़ने वाली तापमान को बारिश नियंत्रित करती है, बारिश की वजह से ही हमें गर्मी कम लगती है। मानव, पशु-पक्षी सभी प्राणियों के लिए और पेड़-पौधों के लिए बारिश जीवन प्रधायिनी है, धरती पर सभी प्राणी वर्षा पर निर्भर है।

वर्षा ऋतु में क्या करें (Rainy Season Mein Kya Kare)

1. बारिश का मौसम के आगमन से पहले हमें सारे इंतजाम कर लेना चाहिए जैसे घर का मरम्मत हो तो ठीक कर लेना चाहिए, हमेशा रेनकोट और छाता आदि जरूरी तीजे अपने पास रखना चाहिए।

2. वर्षा ऋतु में प्रकृति सुंदर होती है आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव या घूमने जा सकते हैं।

3. वर्षा के समय घर पर ही मौसम का आनंद लेने के लिए पकौड़े और चाय का इंतजाम कर सकते हैं।

4. बारिश में खेलने का मजा ही अलग है आप अपने दोस्तों से मिलकर कोई पसंदीदा खेल खेले सकते हैं।

5. बच्चे बारिश रुकने के बाद कागज के नाव बनाकर चलाने लगते हैं और कुछ लोग खिड़की से बारिश को देखते हुए आनंद प्राप्त करने लगते हैं।

 6. बारिश के बाद सुंदर प्रकृति का चित्रण आप कैमरा में कैद कर सकते हैं और परिवार से मिलकर घूमने जा सकते हैं।

वर्षा ऋतु से नुकसान (Rainy Season Disadvantages)

1. अधिक वर्षा के कारण कई जगहों पर बाढ़ आने की संभावना है इससे बहुत नुकसान पहुंचता है।

2. अधिक बारिश के कारण फसल खराब हो जाती है, इससे किसानों का बहुत नुकसान होता है और साल भर की मेहनत मिट्टी में मिल जाती है।

3. तेज बारिश से रोड पर कई दुर्घटनाएं हो सकती है।

4. बारिश के दौरान पानी बदल जाता है, यह स्वास्थ पर भी असर पड़ता है। बारिश के मौसम में सर्दी, जुखाम और खांसी आदि बीमारियां होने की संभावना है।

5. पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बारिश का मौसम और भी ज्यादा कष्ट देता है। वर्षा के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।

रोचक तथ्य वर्षा ऋतु के बारे में ( Rainy Season Interesting Facts in Hindi)

1. ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि बारिश की बूंदे हमारे आंसू जैसे होती है, लेकिन वे सच में चॉकलेट चिप की तरह होती है।

2. वर्षा के कारण लगभग 5 लाख बिजिली के हमले होते हैं। बादलों के टकराने से यह बिजली उत्पन्न होती है।

3. धरती पर अबतक सबसे बड़ी बूंदे 2004 में ब्राजील और आइसलैंड में दर्ज की गई है।

4. लाल रंग की बारिश कोट्टायम (केरल) में होती है।

5. बारिश के बूंदे जमीन तक पहुंचने के लिए लगभग 2 मिनिट का समय लगता है।

वर्षा ऋतु के निबंध से आपका बच्चा क्या सीखेगा? (What Will Your Child Learn from a Essay on Rainy Season?)

वर्षा ऋतु पर निबंध से आपका बच्चा कई तरह के विषय सीखेंगे, जैसे वर्षा ऋतु से होने वाले फायदे और नुकसान आदि। निबंध वर्षा ऋतु पर कैसे लिखे इसकी जानकारी होगी, वर्षा ऋतु सबकी प्रिय ऋतु है और इतना ही नहीं वर्षा के कारण प्रकृति हरियाली से सुंदर रूप धारण करने लगती है, वर्षा जीवन के लिए वरदान है। इस निबंध से वर्षा ऋतु के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया है, वर्षा ऋतु पर निबंध प्रतियोगिता में आपके बच्चों को यह पसंद आएगा।

वर्षा ऋतु पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. सबसे ज्यादा बारिश भारत में किस जगह पर होती है?

भारत में सबसे अधिक बारिश मेघालय के मासिनराम में होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

2. सबसे कम बारिश भारत में कहाँ पर होती है?

भारत में लद्दाख के ‘लेह’ में सबसे कम बारिश होती है।

3. सबसे पहली बारिश भारत में कहाँ पर होती है?

सबसे पहले मानसून अंडमान-निकोबार में शुरू होता है, उसके बाद केरल में शुरू होती है।

4. कौनसे राज्य (भारत) में ठंड के मौसम में बारिश होती है?

तमिलनाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य में सर्दी के मौसम में वर्षा होती है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच “शीतकालीन मानसून”  या उत्तर-पूर्वी मानसून या होता है।

5. सबसे गीला स्थान  पृथ्वी और भारत का कौन सा है?

मेघालय के मासिनराम पृथ्वी और भारत का सबसे गीला स्थान माना जाता है, वर्षा ऋतु के दौरान औसत 11, 872 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

6. भारत में वर्षा ऋतु कब शुरू होती है?

वर्षा ऋतु गर्मी के बाद जुलाई महीने से भारत में शुरू होकर सितम्बर तक चलती है।

7. कौन सा मौसम बरसात के पहले आता है?

गर्मियों का मौसम भारत में वर्षा ऋतु के पहले रहता है, जो मार्च से शुरू होकर जून तक रहता है।

8. वर्षा होने का क्या कारण है?

सूर्य की गर्मी से पानी वाष्प द्रवित होकर बादल बन जाते तब बारिश होती है।

ये भी पढ़ें; हिंदी निबंध : 100+ विषयों पर हिंदी निबंध लेखन | निबंध लेखन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top